{"_id":"5d6a3d018ebc3e015d44ae23","slug":"young-man-kidnapped-while-he-went-to-farm-in-mawana-meerut","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मेरठ के मवाना में खेत पर गए युवक का अपहरण, बोरे में बंद कर झील के किनारे फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मेरठ के मवाना में खेत पर गए युवक का अपहरण, बोरे में बंद कर झील के किनारे फेंका
Sat, 31 Aug 2019 02:55 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 31 Aug 2019 02:55 PM IST
विज्ञापन
अपहरण
मेरठ के मवाना में शनिवार दिनदहाड़े खेत पर काम करने गए युवक को अगवा कर लिया गया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस परिजनों से पूछताछ क बाद युवक की तलाश में जुट गई। जिसके बाद पुलिस को युवक कुछ ही दूरी पर एक बोरे में बंद मिला।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पुलिस भर्ती परीक्षा का मेडिकल बाकी था, अचानक बेटे के साथ हुआ कुछ ऐसा, चकनाचूर हुए परिवार के सपने
विज्ञापन
मवाना के खादर क्षेत्र के वीरनगर निवासी युवक रविंद्र पुत्र ओमप्रकाश (22) शनिवार सुबह अपनी मां के साथ खेत पर काम करने गया था। इसी दौरान उसे कुछ अज्ञात बदमाशों ने अगवा कर लिया। मां ने दौड़कर आसपास के लोगों को घटना के बारे में बताया। मौके पर पहुंचे लोगों ने युवक को काफी तलाश किया लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन
Trending Videos
वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेकर परिजनों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पुलिस की टीम जंगल में युवक की तलाश में जुट गई। कई घंटे तलाश करने के बाद पुलिस की तलाश में युवक अपहरण स्थल से तकरीबन एक किलोमीटर की दूरी पर एक झील के पास बोरे में बंद पड़ा मिला।
पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि दो व्यक्ति उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथ ले गए। दूर से लोगों को अपनी ओर आता देख अपहरणकर्ता उसे बोरे में बंद कर झील के किनारे फेंक गए। पुलिस ने पूछताछ कर युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि दो व्यक्ति उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथ ले गए। दूर से लोगों को अपनी ओर आता देख अपहरणकर्ता उसे बोरे में बंद कर झील के किनारे फेंक गए। पुलिस ने पूछताछ कर युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।