फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young man heading to the airport assaulted at taxi stand; wife subjected to indecent behavior.

Meerut News: एयरपोर्ट के लिए निकले युवक से टैक्सी स्टैंड पर मारपीट, पत्नी से अभद्रता

Wed, 24 Jun 2026 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Young man heading to the airport assaulted at taxi stand; wife subjected to indecent behavior.
अवैध टैक्सी स्टैंड पर विवाद के बाद हंगामा, आठ आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित मेट्रो प्लाजा के सामने बने कथित अवैध टैक्सी स्टैंड पर मंगलवार रात गौरीपुरा निवासी प्रभात कुमार व उनकी पत्नी के साथ आरोपी आमिर व उसके साथियों ने मारपीट और अभद्रता कर दी। जानकारी पर हिंदू संगठन व भाजपा नेता एकत्रित हो गए। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

गोरीपुरा निवासी प्रभात कुमार ने ब्रह्मपुरी थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह हलवाई का काम करते हैं। उन्हें हैदराबाद में कार्यक्रम में शामिल होना था। दिल्ली एयरपोर्ट जाने के लिए वह मेट्रो प्लाजा के सामने बने चेक पोस्ट के पास आमिर की टैक्सी में बैठ गए थे। टैक्सी में बैठने के दौरान चार अन्य युवक भी कार में अंदर आकर बैठ गए। आरोपियों ने उसे कार से उतरने के लिए कहा। पीड़ित ने देर होने की बात कहकर कार से उतरने से मना कर दिया। आरोपी टैक्सी चालक व उसके साथियों ने पीड़ित को जाति सूचक शब्द कहे। इसे लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर टैक्सी चालक ने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की और कई थप्पड़ मारे। वहीं उनकी पत्नी के साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। मारपीट करने के बाद आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर हिंदू संगठन के पदाधिकारी और भाजपा नेता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की तैयारी कर रही है। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed