{"_id":"67f17b029a28738bcb075b24","slug":"young-man-found-dead-in-home-meerut-news-c-27-1-smrt1007-146800-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: घर में मृत अवस्था में मिला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: घर में मृत अवस्था में मिला युवक
Sun, 06 Apr 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
नगीना। गांव ढकिया में मोहित सैनी (32) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर में मोहित का शव पड़ा मिला, जिसके मुंह और नाक से खून बहता मिला। हालांकि पुलिस प्रथम दृष्टया शराब के सेवन से उसकी मौत होना मान रही है।
नगीना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम ढकिया के प्रधान पति ने बताया कि विशंभर सिंह का बेटा मोहित सैनी गांव में निर्माणाधीन मकान में सोने के लिए शुक्रवार की शाम गया। जबकि परिवार के अन्य लोग ग्राम शंकरपुर में फार्म पर रहते हैं। बताया कि शनिवार की दोपहर तक जब मोहित से संपर्क नहीं हुआ तो उसका भाई जतिन घर पहुंचा, जिसे मोहित मृत अवस्था में पड़ा मिला। बताया जाता है कि मोहित की पत्नी कुछ पारिवारिक कारणों से उसके साथ नहीं रहती है। सूचना मिलने के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी जुटाई। सीओ ने बताया कि मृतक बिस्तर पर लेटा हुआ मिला है। मृतक के मुंह से खून निकला हुआ है। संभावना है कि शराब के अत्यधिक सेवन करने से मृत्यु हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर सूत्रों का कहना है ढकिया और आस पास के गांव में कच्ची शराब की भट्टिया भी धधकती है।