फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young man dies due to car collision, wife serious

Meerut News: कार की टक्कर से युवक की मौत, पत्नी गंभीर

Tue, 23 Jul 2024 06:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
Young man dies due to car collision, wife serious
बहसूमा। क्षेत्र के गांव रहमापुर निवासी सत्येंद्र (28) पत्नी शीतल के साथ सोमवार देर शाम खाना खाने के बाद मुख्य मार्ग पर घूमने के लिए निकले थे। रात करीब 8:30 बजे रहमापुर गांव से कुछ ही दूरी पर पीछे से आई कार ने दंपती को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल सत्येंद्र को परिजनों ने मवाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां पर सतेंद्र को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल पत्नी शीतल को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मृतक सत्येंद्र पेशे से मजदूर था। वह मजदूरी कर जैसे-तैसे घर चला रहा था। सत्येंद्र की मौत की जानकारी मिलने पर घर में कोहराम मच गया। मृतक के भाई ने थाना बहसूमा पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार का कहना है कि हादसे में गंभीर रूप से घायल शीतल के दोनों पैरों की हड्डियां टूट गई हैं। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed