फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   young man dies after Dial 100 Police refused to take injured to hospital in Saharanpur

फिर शर्मसार हुई मानवता, घायल को ले जाने से पुलिस का इनकार, तड़प-तड़पकर युवक ने तोड़ दिया दम

Thu, 29 Mar 2018 11:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेेरठ Updated Thu, 29 Mar 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
young man dies after Dial 100 Police refused to take injured to hospital in Saharanpur
फाइल फोटो

यूपी में एक बार फिर से मानवता शर्मसार हुई है। सड़क हादसे में घायल को पुलिस ने अस्पताल ले जाने से इनकार कर दिया। जिससे उसने इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया। जानिए पूरा मामला

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की है। रामपुर मनिहारान में डायल 100 पुलिस की लापरवाही ने एक बार फिर एक युवक की जान ले ली। दिल्ली रोड पर बुधवार रात सड़क हादसे में घायल दो लोग काफी देर तक तड़पते रहे। 
विज्ञापन


विद्युत निगम की विजिलेंस टीम ने उन्हें सीएचसी रामपुर मनिहारान तक तो पहुंचा दिया। लेकिन वहां मौजूद डायल 100 पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल ले जाने से इनकार कर दिया। 108 एंबुलेंस पर भी फोन किया गया। लेकिन उसने भी जहमत नहीं उठाई। इसके चलते एक युवक ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत निगम के जेई सुशील कुमार और उनके साथ मौजूद दरोगा सत्यपाल को बुधवार रात दिल्ली रोड पर रामपुरी राजवाहे की पुलिया के पास दोनों घायल हालत में मिले थे। वे उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे। 

young man dies after Dial 100 Police refused to take injured to hospital in Saharanpur

मगर यहां से जिला अस्पताल रेफर होने पर डायल 100 पुलिस और 108 एंबुलेंस का सहयोग न मिलने के कारण करीब 45 मिनट ऐसे ही व्यर्थ हो गए। समय पर इलाज न मिलने के कारण घायलों में नानौता निवासी 28 वर्षीय युवक रवि कुमार की मौत हो गई।

जबकि काफी देर बाद पहुंचे थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी एसके राणा ने दूसरे घायल नानौता निवासी 40 वर्षीय नीटू को जिला अस्पताल भिजवाया। उसका उपचार जारी है। बता दें कि इससे पहले भी डायल 100 पुलिस और सरकारी एंबुलेंस स्टाफ की लापरवाही के कारण तीन जिंदगियां दम तोड़ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed