Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young man died in his in-laws, post mortem will be done today after taking out the body from the cemetery.

Meerut News: ससुराल में हुई युवक की मौत, कब्रिस्तान से शव निकालकर आज होगा पोस्टमार्टम

Wed, 19 Feb 2025 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Young man died in his in-laws, post mortem will be done today after taking out the body from the cemetery.
- भूमिया पुल स्थित पीर वाली गली में रहता था सदर भूसा मंडी का रहने वाला युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के भूमिया पुल स्थित पीर वाली गली में ससुराल में सात जनवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई नईमुद्दीन की मौत हो गई। युवक का शव ससुराल पक्ष ने सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया था। डीएम के आदेश पर बुधवार को शव कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिसके आधार पर ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मृतक की मां ने हत्या का अंदेशा जताते हुए पोस्टमार्टम कब्र से निकालकर कराने की मांग की थी।
सदर थाना क्षेत्र के भूसा मंडी की रहने वाली महिला सकीना ने डीएम डाॅ. वीके सिंह को प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उनका बेटा नईमउद्दीन भूमिया पुल स्थित पीर वाली गली में अपनी ससुराल में रहता था। मां सकीना को शक हुआ तो उन्होंने ब्रह्मपुरी थाने में हत्या का अंदेशा जताते हुए तहरीर दी। थाने में कोई सुनवाई नहीं हुई तो डीएम कार्यालय पर प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन


जिसके बाद डीएम ने कब्रिस्तान से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराने एसीएम ब्रह्मपुरी को दिए। सकीना मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा को पूरे प्रकरण से अवगत कराया। एसएसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ब्रह्मपुरी पुलिस को फटकार लगाई और पोस्टमार्टम की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी ने इस मामले में आगे की कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed