{"_id":"695be2861d32255d8803b382","slug":"young-man-caught-making-video-of-women-in-lalkurti-market-beaten-by-mob-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1073660-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: लालकुर्ती में महिलाओं का वीडियो बना रहे युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: लालकुर्ती में महिलाओं का वीडियो बना रहे युवक को पीटा
विज्ञापन
मेरठ। बाजार में महिलाओं का वीडियो बना रहे एक युवक को कुछ लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई कर दी। बाद में लालकुर्ती पुलिस आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले गई। पुलिस ने आरोपी युवक सिसौला निवासी जीशान का चालान कर दिया। उसके मोबाइल फोन को भी सीज कर दिया। इसमें छह वीडियो मिले।
लालकुर्ती थाना क्षेत्र के पैठ बाजार में सोमवार को खरीदारी करने आईं महिलाओं को देखते हुए यह युवक वीडियो बना रहा था। महिलाओं ने जैसे ही उसे ऐसा करते हुए देखा तो शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के दुकानदारों और ग्राहकों ने आरोपी को पकड़ लिया। इससे अफरातफरी मच गई और भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ से निकालकर हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन की जांच की। इसमें महिलाओं के छह वीडियो पाए जाने की पुष्टि हुई। सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि आरोपी की पहचान जीशान निवासी ग्राम सिसौला थाना जानी के रूप में हुई है। जीशान के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके उसका चालान कर दिया है। पुलिस ने उसका मोबाइल भी सीज कर दिया है।
विज्ञापन
-- -- --