फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Young man beaten up at petrol pump, captured on CCTV

पेट्रोल पंप पर युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद

Wed, 06 Aug 2025 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Young man beaten up at petrol pump, captured on CCTV
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। सरधना-बिनौली रोड पर थाने के पास स्थित पेट्रोल पंप पर गांव जसड़ सुल्तान नगर निवासी शगुन पुत्र महिपाल के साथ चार युवकों ने मारपीट कर दी। पीड़ित ने पेट्रोल पंप के कंट्रोल रूम में घुसकर जान बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने कंट्रोल रूम में भी घुसकर युवक को जमकर पीटा। मारपीट में युवक घायल हो गया। घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।

पीड़ित शगुन ने तहरीर में बताया कि मंगलवार को गांव बटजेवरा में हनुमान मंदिर में आयोजित भंडारे से ट्रैक्टर लेकर अपने घर जा रहा था। वह सरूरपुर थाना के बराबर में पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा तो दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने ट्रैक्टर के सामने बाइक लगाकर उसे रोक लिया। आरोपियाें ने उसके साथ गाली गलौज की। विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसमें वह घायल हो गया। पुलिस का कहना है कि मामले की तहरीर व सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed