{"_id":"66cfa078709b3f351b0e1ea4","slug":"you-can-know-the-details-of-examination-centers-and-dharamshalas-with-just-one-click-meerut-news-c-26-1-sal1002-127030-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एक क्लिक से जान सकेंगे परीक्षा केंद्रों, धर्मशालाओं का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एक क्लिक से जान सकेंगे परीक्षा केंद्रों, धर्मशालाओं का ब्योरा
Thu, 29 Aug 2024 03:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 29 Aug 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
शामली। पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों को तलाशने में किसी तरह की दिक्कत नहीं हो, इसके लिए प्रशासन पुलिस भर्ती परीक्षा शामली नामक एप्लीकेशन तैयार करा रहा है। जिसके बारे में सभी रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सोशल मीडिया पर सूचना प्रसारित की जाएगी। यही नहीं, अभ्यर्थी एक क्लिक पर परीक्षा केंद्र के बारे में जान सकेंगे। इसके लिए एडीएम संतोष कुमार ने पहल की है। तीन दिन परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को हुई परेशानी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
दरअसल, शामली के 13 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा तीन दिन तक हुई। परीक्षा के दौरान सामने आया है कि परीक्षा केंद्रों के बारे में जानकारी नहीं होने के कारण मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, झारखंड के अभ्यर्थियों को परेशानी हुई। वह केंद्र को तलाश करने के लिए दर-दर की ठोकरें खाते रहे। अभ्यर्थियों की परेशानी के मामले को व्यापारी सुरक्षा फोरम के जिलाध्यक्ष प्रदीप रमेश विश्ववकर्मा ने भी प्रशासन के साथ हुई बैठक में प्रमुखता से उठाया था। कुछ होटल संचालकों पर अभ्यर्थियों से तीन हजार रुपये तक वसूलने की शिकायत की गई थी।
एडीएम संतोष कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों को परेशानी नहीं हो, इसके लिए गूगल पर जहां जिले के सभी 13 परीक्षा केंद्रों का ब्योरा लोकेशन के साथ अपलोड कराया गया है। यही नहीं, जिन धर्मशालाओं, मैरिज होम में अभ्यर्थियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है, उनका ब्योरा भी अपलोड कराया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस भर्ती परीक्षा शामली नाम से एप्लीकेशन तैयार कराया जा रहा है, जिसमें परीक्षा संबंधित जानकारियां तो रहेंगी ही, साथ ही परीक्षा केंद्रों के बारे में भी एक क्लिक पर जानकारी हासिल की जा सकेगी।
विज्ञापन
एप ओर गूगल एप को प्रशासन की साइट पर भी डाला जाएगा। एप का लिंक भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जाएगा। प्रयास रहेगा कि अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाए।
- अधिक रुपये वसूलने वालों पर होगी कार्रवाई
एडीएम संतोष कुमार ने बताया कि शामली के अलावा कांधला, कैराना में अभ्यर्थियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। पता चला है कि कुछ होटल संचालक अभ्यर्थियों से अधिक रुपये वसूल रहे हैं, ऐसे होटल संचालकों का ब्योरा तैयार कराया जा रहा है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। होटल संचालकों से अपील है कि अभ्यर्थियों से कम से कम रुपये लें, ताकि उन्हें आर्थिक परेशानी भी आड़े नहीं आए। बताया कि तैयार एप को भविष्य मे ंहोने वाली अन्य परीक्षाओं में भी प्रयोग किया जा सकेगा।
- 30 और 31 को इन 13 केंद्रों पर होगी परीक्षा
लाला लाजपत राय कन्या इंटर कॉलेज थानाभवन, वीवी इंटर काॅलेज शामली, राजकीय पीजी कॉलेज कांधला, हिंदू कन्या इंटर कॉलेज शामली, आरके पीजी कॉलेज शामली, श्री चंदन लाल इंटर कॉलेज कांधला, राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज शामली, पब्लिक इंटर कॉलेज कैराना, बिग्रेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज शामली, हिंदू इंटर कॉलेज कांधला, विजय सिंह पथिक राजकीय पीजी कॉलेज कैराना, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कांधल, राजकीय महामाया पॉलीटेक्निक जसाला।
- साइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की भी दी जाएगी जानकारी
अभ्यर्थियों को पुलिस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करना है, इसकी जानकारी शामली पुलिस की साइट पर दी जा रही है।
- ये जानकारी दी जा रही...
- ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
- सबसे पहले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- uppbpb.gov.in. पर जाएं। 30 अगस्त की परीक्षा के लिए कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक खोलें। इसके बाद अभ्यर्थी लॉगिन टैब खोलें। अब अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें। इसे सबमिट करें और यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।