फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yogi showered flowers, slogans of Bam Bam Bhole and Bharat Mata resonated

योगी ने बरसाए फूल, गूंजा बम-बम भोले और भारत माता का जयघोष

Mon, 21 Jul 2025 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Yogi showered flowers, slogans of Bam Bam Bhole and Bharat Mata resonated
मेरठ....सुनील कैथवास....मोदीपुरम से गुजर रहे कावड़ियों के ऊपर पुष्प वर्षा करते मुख्यमंत्री योगी
मेरठ। मुख्यमंत्री के पुष्पवर्षा करते समय ही उनके सामने से ऑपरेशन सिंदूर की कांवड़ गुजरी। इस कांवड़ में भारतीय सेना, वायु सेना और नौ सेना के वीर जवानों की वीरता को दर्शाया गया था। यह देखकर मुख्यमंत्री प्रफुल्लित हो गए। मुख्यमंत्री के पुष्पवर्षा करने और ऑपरेशन सिंदूर की कांवड़ देखकर अन्य कांवड़िये और लोग उत्साहित हो गए। वे भारत माता और बम बम भोले का जयघोष और योगी-योगी के नारे लगाने लगे। मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर कांवड़ियों का अभिवादन किया।
विज्ञापन

श्रावण मास की शिवरात्रि को हरिद्वार से लाखों कांवड़िए गंगाजल लाकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करते हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा की बहुत महत्ता है। प्रत्येक वर्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद आकर कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करते हैं। इस समय कांवड़ यात्रा पूरे चरम पर है। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलिकॉप्टर से मेरठ पहुंचे। मेरठ के मोदीपुरम में एनएच-58 पर मुख्यमंत्री ने मंच से कांवड़ियों पर फूल बरसाए। यहां से गुजर रहे हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों के कांवड़िये रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फूल बरसाते हुए देखकर वे इन पलों को अपने मोबाइल में कैद करने लगे। इस माहौल से स्पष्ट दिखाई दिया कि योगी की लोकप्रियता यूपी के साथ दूसरे राज्यों में भी है। योगी भी रंग-बिरंगी कांवड़ देखकर उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन

चार जिलों को साध गए योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कांवड़ यात्रा का जायजा लेने के लिए मेरठ पहुंचे तो उन्होंने एक साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चार जिलों को साधा। मेरठ के अलावा उन्होंने मुजफ्फरनगर, बागपत और गाजियाबाद में भी कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। साथ ही कांवड़ यात्रा में विघ्न डालने वाले उपद्रवियों को कार्रवाई करने की चेतावनी दी तो कांवड़ियों को भी बवाल की बजाय संयम बरतने की हिदायत दे गए। उन्होंने निर्बाध कांवड़ यात्रा कराने का श्रेय भी अपनी सरकार को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भेष बदलकर रहने वाले उपद्रवियों को चेताया
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ शिविरों में भी भेष बदलकर उपद्रवी छिपे हो सकते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।
11:49 पर मंच पर पहुंचे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दुल्हेड़ा पुलिस चौकी के पास बने मंच पर सुबह 11:49 बजे पहुंचे और पुष्पवर्षा करके 12:10 बजे मंच से नीचे आ गए। नौ मिनट 20 सेकंड तक पत्रकारों को संबोधित किया। इसके बाद कार से हेलिपैड के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed