सीएम बनने के बाद पहली बार मेरठ में योगी, जान लीजिए दिनभर का कार्यक्रम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ आज मेरठ में होंगे। मुख्य रूप से क्रांति दिवस की पूर्व संध्या पर क्रांतिवीरों को श्रद्धासुमन अर्पित करने आ रहे मुख्यमंत्री अपने करीब साढ़े पांच घंटे के व्यस्त दौरे में सरकारी तौर पर निरीक्षण, समीक्षा बैठक, जनता को संबोधित करने के साथ ही अपने मंत्रियों, सांसदों और विधायकों के साथ पार्टी पदाधिकारियों से भी वार्ता करेंगे। मुख्यमंत्री का जो सरकारी कार्यक्रम पहले आया था, अब उसमें बदलाव हुआ है।
ये है सीएम का सरकारी कार्यक्रम
8:55 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे खरखौदा हैलीपैड पर
9:00 बजे खरखौदा में गेहूं क्रय केंद्र के निरीक्षण से होगी शुरुआत
9:25 बजे किसी एक मलिन बस्ती का दौरा करेंगे
9:45 बजे मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचेंगे
10:15 औघड़नाथ मंदिर दर्शन, क्रांतिवीरों को पुष्प अर्पित
10:30 बजे शहीद स्मारक पर देंगे श्रद्धांजलि
10:45 भैसाली मैदान में सभा स्थल पर पहुंचेंगे
11:20 बजे सर्किट हाउस में वार्ता करेंगे
11:45 बजे कमिश्नरी में कानून व्यवस्था/विकास संबंधी समीक्षा बैठक लेंगे
2:20 बजे पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर से हवाई पट्टी जाएंगे
2:30 बजे परतापुर हवाई पट्टी से राजकीय विमान से लखनऊ प्रस्थान
शेरगढ़ी में हुई तैयारी
गेहूं क्रय केंद्र के निरीक्षण के बाद सीएम मेरठ के लिए कार से प्रस्थान करेंगे। रास्ते में वह किसी मलिन बस्ती का दौरा करेंगे। हालांकि मलिन बस्ती का नाम प्रशासन ने घोषित नहीं किया है। लेकिन जिस तरह की तैयारी की गयी हैं, उससे तय है कि योगी को शेरगढ़ी ले जाया जाएगा।
समीक्षा बैठक रहेगी अहम
सर्किट हाउस में करीब 20 मिनट मंत्रियों, पश्चिमी क्षेत्र के सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों से वार्ता के बाद मुख्यमंत्री 11:45 बजे कमिश्नरी सभागार में समीक्षा बैठक के लिए पहुंचेंगे। जिसमें जोन के सभी नौ जिलों के एसएसपी और मंडल के छह जिलों के जिलाधिकारी मौजूद रहेंगे। यह बैठक करीब ढाई घंटा चलेगी।
दिन भर दौड़ते रहे अधिकारी और मंत्री
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन के साथ ही मंत्रियों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों के बीच दिन भर मंथन होता रहा। प्रत्येक स्थल पर जाकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने जहां तैयारियों का जायजा लिया, वहीं पूरे कार्यक्रम पर चर्चा की।
माल रोड से हटवाए हाइट गेज
मुख्यमंत्री माल रोड से होते हुए औघड़नाथ मंदिर जाएंगे। लेकिन इस मार्ग पर कई जगह बड़े वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित करने के लिए हाइट गेज लगे हैं। मुख्यमंत्री के काफिले में जैमर वाली गाड़ी होती है, जिस पर ऊंचे एंटीना लगे होते हैं। जिस कारण इस गाड़ी को निकलने में दिक्कत होती। स्थानीय अफसरों ने पूरे मार्ग का भ्रमण करने के बाद इन्हें हटवाने का निर्णय लिया। जिस पर सोमवार दोपहर एसीएम सदर कुमार भूपेंद्र ने सभी हाइट गेज हटवा दिए।