{"_id":"623ec1f31647c03bc07586c2","slug":"yogi-cabinet-gathwala-khap-got-representation-bjp-played-bets-to-pacify-angry-jats","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी मंत्रिमंडल: गठवाला खाप को मिला प्रतिनिधित्व, नाराज जाटों को साधने के लिए भाजपा ने केपी मलिक को बनाया मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी मंत्रिमंडल: गठवाला खाप को मिला प्रतिनिधित्व, नाराज जाटों को साधने के लिए भाजपा ने केपी मलिक को बनाया मंत्री
Sat, 26 Mar 2022 01:04 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:04 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने मंत्रिमंडल में केपी मलिक को जगह देकर गठवाला खाप प्रतिनिधित्व दिया है। कहा जा रहा है कि नाराज जाटों को साधने के लिए केपी मलिक को मंत्री बनाया गया है।
विज्ञापन
केपी मलिक, बड़ौत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के मंत्रिमंडल में शामिल हुए बड़ौत के विधायक केेपी मलिक का शामली जिले से गहरा नाता रिश्ता है। केपी मलिक गठवाला खाप के कुडाना गांव के मूल निवासी है, जिन्हें योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में शामिल करके गठवाला खाप को प्रतिनिधित्व दिया गया है।
विज्ञापन
केपी मलिक कुड़ाना खुर्द के मूल निवासी है। बचपन कुडाना गांव में बीता। कुड़ाना गांव में उनके भाई रविंद्र मलिक, चाचा बलवीर सिंह और भोपाल सिंह परिवार के साथ रहते है। कुरमाली इंटर कॉलेज में हाईस्कूल करने के बाद वह 1980 में बड़ौत में अपने पिता बिशंभर सिंह के साथ आ गए थे। पिता बिशंबर सिंह बड़ौत में जिला सहकारी समिति में एमडी थे। इंटर आईटीआई मेरठ से की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: योगी कैबिनेट 2.0 : पश्चिमी यूपी के 23 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में मिली जगह, मेरठ से दलित और गुर्जर चेहरा, देखें पूरी लिस्ट
विज्ञापन
दूसरी बार बड़ौत के विधायक निर्वाचित हुए केपी मलिक के योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद भाई रविंद्र और देवेंद्र उत्साहित हैं। केपी मलिक को मंत्रिमंडल में शामिल करके भाजपा ने नाराज जाटों साधने के लिए तुरुप का पत्ता फेंका है।
आजादी के बाद प्रदेश सरकार में गठवाला खाप से पहली बार सतपाल मलिक को प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह के मंत्रिमडल में स्थान मिला था। अब केपी मलिक मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व दिया गया है। मलिक के मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद कुडाना गांव खुशी का माहौल है। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक का कहना है कि मलिक से किसान हितों की उम्मीद है।