फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   yogi aditynath givs outstanding payment to 31 thousand farmer gets 101 crore

बागपत: बकाया भुगतान मिलने से बड़ी राहत, 31 हजार किसानों के खाते में भेजे 101 करोड़

Thu, 04 Oct 2018 01:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 04 Oct 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
yogi aditynath givs outstanding payment to 31 thousand farmer gets 101 crore
बागपत न्यूज - फोटो : अमर उजाला

पिछले पेराई सत्र का लटका बकाया भुगतान आखिर किसानों के खातों तक पहुंच गया है। सरकार की मदद के बाद सहकारी क्षेत्र की रमाला और बागपत चीनी मिल के 31 हजार किसानों को खातों में करीब 101 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं। त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले किसानों को भुगतान मिलने से बड़ी राहत मिलेगी।  

विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ौत में सहकारी क्षेत्र की चीनी मिलों को 885 करोड़ रुपये किसानों को भुगतान के लिए देने का एलान किया था। सरकार की यह सहायता केवल तब तक के लिए है, जब तक मिलों में चीनी का स्टॉक रखा गया है। जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि बागपत चीनी मिल के 16323 किसानों के खाते में बुधवार को 56.13 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा रमाला चीनी मिल क्षेत्र के 14804 किसानों के खाते में 45.14 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए गए हैं। दोनों चीनी मिल क्षेत्र के 31127 किसानों के खाते में 101.27 करोड़ की धनराशि ट्रांसफर की गई है। त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले किसानों को राहत मिलेगी। उधर, सहकारी क्षेत्र की दोनों चीनी मिलों का  पेराई सत्र 25 अक्तूबर से शुरू हो सकता है। इसके अलावा मलकपुर चीनी मिल पर 22 अक्तूबर से पेराई शुरू कराने के लिए प्रक्रिया चल रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी मिलों पर 401 करोड़ रुपये बकाया 
बागपत। जिले की रमाला, बागपत और मलकपुर चीनी मिलों पर किसानों के 401 करोड़ रुपये बकाया है। रमाला मिल पर 4.79 करोड़, बागपत मिल पर 6.75 करोड़ और मलकपुर चीनी मिल पर एक अक्तूबर तक 389.49 करोड़ रुपये बकाया थे। जिला गन्ना अधिकारी सुशील कुमार का कहना है कि मलकपुर मिल के भुगतान की प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी। किसानों को नए पेराई सत्र के शुरू होने से पहले भुगतान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शासन को जिले की स्थिति से अवगत करा दिया गया है।

 
बागपत। सरूरपुर कलां गांव के किसानों ने जिला गन्नाधिकारी सुशील कुमार से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि इस बार गन्ने की बंपर पैदावार हुई है। गन्ने का क्रय केंद्र लगे हैं उससे पूर्ति होना संभव नहीं है। किसानों की इस समस्या को देखते हुए गांव में मलकपुर शुगर मिल और दौराला शुगर मिल का क्रय केंद्र लगवाया जाए। जिससे किसान समय पर अपना गन्ना डाल सके। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed