{"_id":"6a2d5a4f578b6383ef0efdf2","slug":"yoga-strengthens-the-digestive-system-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105011-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पाचन तंत्र मजबूत करता है योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पाचन तंत्र मजबूत करता है योग
Sat, 13 Jun 2026 06:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 13 Jun 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सी ब्लॉक में पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। नगर के सी ब्लॉक में शनिवार को दो दिवसीय निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। पतंजलि योग समिति हस्तिनापुर द्वारा किया जा रहा है। पहले दिन महिलाओं, युवाओं और बच्चों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया।
मुख्य प्रशिक्षक योगाचार्य शिवा ने योग को जीवन जीने की वैज्ञानिक पद्धति बताते हुए कहा कि नियमित योग और प्राणायाम से अनेक शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं से बचा जा सकता है। उन्होंने ओम उच्चारण और सूक्ष्म व्यायामों से सत्र की शुरुआत कराते हुए विभिन्न योगासनों और प्राणायामों का अभ्यास कराया।
शिविर में ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, मंडूकासन, शशकासन, भुजंगासन, शलभासन और पवनमुक्तासन का अभ्यास कराया गया। योगाचार्य ने बताया कि ये आसन शरीर के संतुलन, पाचन तंत्र को मजबूत करने, कमर दर्द से राहत दिलाने और मधुमेह नियंत्रण में सहायक हैं।
विज्ञापन
शिविर के संचालन में नगर प्रभारी जे.पी. बैंसला, वरिष्ठ योग शिक्षक मनोज अहलावत, मधुकर वर्मा, सोमनाथ पपनेजा और सिमरन ने सहयोग किया।