{"_id":"6844a4b4f2ef816a3407f745","slug":"yoga-is-the-ultimate-power-knowledge-is-the-greatest-friend-prof-rakesh-meerut-news-c-72-1-mct1004-134951-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग परम बल, ज्ञान सबसे बड़ा मित्र : प्रो. राकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग परम बल, ज्ञान सबसे बड़ा मित्र : प्रो. राकेश
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य शनिवार को योग जागरूकता कार्यक्रम कराया गया। योग विज्ञान विभाग के समन्वयक प्रो. राकेश शर्मा ने कहा कि योग परम बल है। ज्ञान सबसे बड़ा मित्र और अहंकार सबसे बड़ा शत्रु है।
उन्होंने कहा कि योग से शारीरिक, मानसिक और आंतरिक शुद्धि होती है। योग और प्राणायाम से मन एकाग्र किया जा सकता है। कार्यक्रम में जगदीश राघव, सोमवीर सिंह, केपी सिंह, शैल सोम, मिलन सिंघल सहित अन्य ने भी योग क्रियाओं के लाभ बताए।
कार्यक्रम का संचालन अनुज बैसला ने किया। योगाचार्य अमरपाल ने साधकों को वैदिक मंत्रों के साथ योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। उन्होंने सूक्ष्म व्यायाम, सूर्य नमस्कार, हनुमान आसन, पक्षी आसन, नाड़ी शोधन, शीतली, भ्रामरी प्राणायाम आदि के बारे मेें बताया। कार्यक्रम मे॑ प्रो. वैशाली पाटिल, शालिनी धामा, डॉ. संतोष, डॉ. धर्मेंद्र के साथ योग साधक, योग विज्ञान विभाग के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।