फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yoga City Rishikesh Express runs only till Meerut City Station

Meerut News: मेरठ सिटी स्टेशन तक ही चली योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस

Wed, 10 Dec 2025 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Yoga City Rishikesh Express runs only till Meerut City Station
मेरठ। देहरादून रेलवे स्टेशन पर के कार्य के चलते शताब्दी एक्सप्रेस और योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस मंगलवार को भी प्रभावित रही। दिल्ली हजरत निजामुद्दीन से योग नगरी ऋषिकेश स्टेशन तक जाने वाली योग नगरी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 19031 और 19032) मेरठ सिटी स्टेशन से आगे नहीं गई, यहीं से ट्रेन वापस हो गई। वहीं नई दिल्ली से देहरादून तक जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस की सेवा भी यात्रियों को केवल हरिद्वार तक ही मिली।
विज्ञापन

योग नगरी एक्सप्रेस (19031) मंगलवार को दिल्ली से चलकर सुबह 30 मिनट देरी से 7:14 बजे मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वहीं आज इस ट्रेन ने मेरठ सिटी स्टेशन से ही साबरमती के लिए प्रस्थान किया। इस ट्रेन से ऋषिकेश की तरफ जाने वाले यात्रियों को मेरठ सिटी स्टेशन उतरकर बसों से यात्रा करनी पड़ी। इस दौरान यात्रियों को समस्या का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


उधर नई दिल्ली से देहरादून जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस हरिद्वार तक ही चली। हरिद्वार से देहरादून के बीच यह ट्रेन रद रही। आज 10 दिसंबर तक दोनों ट्रेनों का यही शेड्यूल रहेगा। बृहस्पतिवार से दोनों ट्रेनें अपने यथावत समय और निर्धारित स्थान तक चलनी शुरू हो जाएंगी। इसके अलावा रेवाड़ी से चलकर मेरठ आने वाली छावनी पैसेंजर ट्रेन (54411) के समय में अभी सुधार नहीं हो रहा है। इस ट्रेन के यात्री काफी परेशान हैं। रेल मंत्रालय और सांसदों से राहत की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed