फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: yelow fungus case in district

कोरोना का कहर: मेडिकल कॉलेज में मिला येलो फंगस का संदिग्ध मरीज, जांच के लिए भेजा सैंपल

Sat, 29 May 2021 11:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 29 May 2021 11:17 AM IST
सार

मेरठ में जहां कोरोना के मामले घट रहे हैं तो वहीं ब्लैक फंगस का खतरा बढ़ता जा रहा है। अब येलो फंगस का संदिग्ध मरीज मिला है। वहीं चिकित्सकों ने मरीज का ऑपरेशन कर उसकी आंखों की रोशनी बचा ली है।

विज्ञापन
Meerut News: yelow fungus case in district
ब्लैक फंगस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में येलो (पीला) फंगस का एक संदिग्ध मरीज मिला है। यह 40 वर्षीय मुजफ्फरनगर का व्यक्ति है। मरीज का सैंपल जांच के लिए माइक्रोबायोलॉजी लैब भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट सात दिन बाद आएगी। चिकित्सकों ने मरीज का ऑपरेशन कर उसकी आंखों की रोशनी बचा ली है।

विज्ञापन


ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर वीपी सिंह ने बताया कि सभी लक्षण येलो फंगस के हैं, लेकिन जांच रिपोर्ट का इंतजार है। उसी के बाद पुष्टि की जा सकती है। मरीज कोरोना संक्रमित है। कोरोना संक्रमित और इस वायरस से ठीक हुए लोगों में ब्लैक फंगस पांव पसार रहा है। इसी बीच वाइट फंगस होने का भी पता चला और अब यलो फंगस जैसा मामला सामने आया है।
विज्ञापन


हालांकि येलो फंगस का पहला केस गाजियाबाद में मिल चुका है। डॉक्टरों की मानें तो येलो फंगस, ब्लैक और व्हाइट फंगस से ज्यादा खतरनाक है। येलो फंगस आंतरिक रूप से शुरू होता है। जैसे यह बढ़ता है, बीमारी और घातक हो जाती है। येलो फंगस से बचाव के लिए अगर घर के अंदर ज्यादा नमी है तो मरीज के लिए यह घातक हो सकता है। इसलिए इस पर ध्यान दें। ज्यादा नमी बैक्टीरिया और फंगस बढ़ाती है। घर की और आसपास की सफाई बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लैक फंगस के 10 नए मरीज मिले, एक की मौत
जिले में शुक्रवार को ब्लैक फंगस के 10 नए मरीज मिले हैं, जबकि मेडिकल कॉलेज में एक मरीज की मौत हो गई। ब्लैक फंगस के अब तक 172 मरीज मिल चुके हैं। शुक्रवार को चार मरीजों की छुट्टी हुई है। इस तरह 56 की छुट्टी हो चुकी है। अब जिले में ब्लैक फंगस के 101 सक्रिय मामले हैं। मेडिकल में 79 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें 44 मरीज कोविड पॉजिटिव और बाकी निगेटिव हैं। दोनों तरह के मरीजों की अलग-अलग कमरे में व्यवस्था है। इनमें से 10 मरीज आईसीयू में गंभीर अवस्था में हैं। नए मरीजों में मेडिकल और तीन आनंद अस्पताल में आए। आनंद अस्पताल में दो ऑपरेशन हुए, दोनों आंखों की रोशनी बचा ली गई। कोरोना के मरीजों में ब्लैक फंगस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। संक्रमित मरीज लगातार मिल रहे हैं।

कोरोना के 104 मरीज मिले, आठ की मौत
कोरोना संक्रमण पहले से कम हुआ है, लेकिन खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना के 104 मरीज मिले हैं, जबकि आठ लोगों की मौत हो गई। तीन मौत मेडिकल और पांच निजी अस्पतालों में हुई हैं। शुक्रवार को 9046 सैंपलों की जांच हुई। जिले में 3437 सक्रिय मामले हैं।

अब तक 62137 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण से 718 लोगों की मौत दिखा रहा है। वहीं शुक्रवार को 535 मरीजों की छुट्टी हुई है। अब तक 52232 की छुट्टी हो चुकी है। मेडिकल कॉलेज के कोविड ब्लाक में कोविड-19 रोग से ग्रसित कुल 82 मरीज भर्ती हैं। शुक्रवार को आठ नए मरीज भर्ती हुए और सात मरीजों के स्वस्थ हो जाने पर छुट्टी कर दी गई है। इसके अलावा काला फंगस (म्यूकरमाइकोसिस) से ग्रसित एक मरीज की छुट्टी कर दी गई है।

गांवों में कोरोना के 41 मरीज मिले
गांवों में शुक्रवार को 3385 लोगों की जांच की गई, इनमें 41 कोरोना पॉजिटिव निकले। बताया गया कि छह को एंटीजन में और 35 को आरटीपीसीआर में पुष्टि हुई। 919 देहात में सक्रिय मामले हैं। 865 को मेडिकल किट बांटी गई। 253 ऐसे गांव हैं, जहां कोरोना के मरीज हैं। वहीं 325 ऐसे गांव हैं, जहां कोरोना मरीज नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed