{"_id":"6aa6b1f876a0b875ed05b6a1","slug":"yellow-tiger-won-the-match-by-nine-wickets-meerut-news-c-72-1-mct1009-159348-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: येलो टाइगर ने नौ विकेट से मैच जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: येलो टाइगर ने नौ विकेट से मैच जीता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को पावर हिटर्स और येलो टाइगर टीम के बीच मैच हुआ। इसमें येलो टाइगर की टीम ने नौ विकेट से जीत प्राप्त की।
पावर हिटर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 185 रन बनाए। इसमें कुलदीप ने शानदार 110 रन की शतकीय पारी खेली। कौशल और हरित ने भी 30-30 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में वंश ठाकुर ने चार विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी येलो टाइगर की टीम ने 11.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए और नौ विकेट से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से निखिल ने 111 रन की नाबाद पारी खेली। उनके साथ दुष्यंत ने भी 59 रन बनाए। गेंदबाजी में अंकित को मात्र एक विकेट मिला। इस मौके पर कोच दीपक सिद्धू ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।