फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yellow alert issued, warning of thunderstorm and hail for three days

Meerut News: येलो अलर्ट जारी, तीन दिन आंधी-ओलावृष्टि की चेतावनी

Wed, 24 May 2023 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 24 May 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Yellow alert issued, warning of thunderstorm and hail for three days
मंगलवार रात दस बजे आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ/मेरठ। उत्तर प्रदेश में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। कुछ इलाकों में मंगलवार को भी बूंदाबांदी और बारिश का दौर जारी रहा आगरा, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, नोएडा, जालौन में कहीं तेज पानी बरसा तो कहीं बूंदाबांदी होती रही। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी तीन दिनों के लिए कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मेरठ में भी मंगलवार रात दस बजे आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम ठंडा हो गया।
दिन में भीषण गर्मी के बाद रात दस बजे मौसम बदल गया। वहीं सीजन में मंगलवार का दिन सबसे गर्म रहा है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मई में 40 डिग्री से नीचे चल रहा तापमान, पिछले तीन दिन से लगातार छलांग लगाते हुए 42 डिग्री के पास पहुंच गया है। बढ़ती गर्मी के बीच शहरवासी हलकान रहे और जनजीवन भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 24-28 मई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंधी और बारिश की संभावना है। अगले 5 दिन किसी भी खड़ी फसल में सिंचाई न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



बेगमपुल रहा सबसे ज्यादा प्रदूषित
बढ़ती गर्मी की मार के साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता जा रहा है। सोमवार को मेरठ का 272 था, लेकिन मंगलवार को थोड़ा कम हुआ तो 250 पर आ गया। हालांकि, अभी भी एनसीआर में प्रदूषण का स्तर सामान्य से ऊपर पहुंच रहा है। बागपत 295, गाजियाबाद 195, मुजफ्फरनगर 246 दर्ज किया है। इसके अलावा सबसे ज्यादा प्रदूषित बेगमपुल रहा। यहां पर एक्यूआई 310, दिल्ली रोड 294, जयभीमनगर 233, गंगानगर 240, पल्लवपुरम 267 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed