फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yatish's death confirmed following collision with an unidentified vehicle.

Meerut News: अज्ञात वाहन की टक्कर से यतीश की मौत की पुष्टि

Fri, 04 Sep 2026 10:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Yatish's death confirmed following collision with an unidentified vehicle.
- सीसीटीवी में घर की ओर जाता दिखा युवक
विज्ञापन

- पत्नी ने पूर्व पति पर लगाया था हत्या की धमकी देने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग-334 पर नौगजा पीर के पास क्षत-विक्षत शव मिलने के मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। लोहियानगर पुलिस ने मृतक यतीश शर्मा उर्फ वासु के परिजनों को साथ लेकर हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में युवक रात करीब 10:27 बजे बिजली बंबा पुलिस चौकी के पास बाइक से घर की ओर जाता दिखाई दिया। पुलिस ने इसके बाद हाईवे के अन्य स्थानों पर लगे कैमरों की फुटेज भी खंगाली। जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर परिजनों की सहमति से पुलिस ने घटना को सड़क हादसा माना है। मृतक पक्ष की ओर से अब अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सड़क हादसे की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
लोहियानगर थाना क्षेत्र के गांव फफूंडा निवासी करीब 28 वर्षीय यतीश शर्मा कंकरखेड़ा क्षेत्र स्थित मनोहर लाल कोल्ड स्टोरेज में कूलिंग ऑपरेटर था। बुधवार रात वह बाइक से ड्यूटी से घर लौट रहा था। देर रात उसका शव नौगजा पीर के पास सड़क किनारे लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला था। शव की हालत देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। पत्नी परी ने गांव के ही एक युवक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया था। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। शुक्रवार को पुलिस ने परिजनों को साथ लेकर घटनास्थल और हाईवे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। फुटेज में युवक बिजली बंबा पुलिस चौकी के पास बाइक से घर की तरफ जाते दिखाई दिया। पुलिस ने इसके बाद मार्ग में लगे अन्य कैमरों की फुटेज भी देखी। जांच के दौरान ऐसा कोई साक्ष्य सामने नहीं आया, जिससे हत्या की आशंका की पुष्टि हो सके। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-धमकी के आरोप की भी हुई जांच
यतीश ने दो महीने पूर्व दिल्ली की शहनाज से शादी की थी। शहनाज ने शादी के बाद अपना नाम परी रख लिया था। परी का आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने उसके पति को धमकी दी थी। इसी आधार पर परिजनों ने पहले हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने इस पहलू को भी जांच में शामिल किया है। सीओ कोतवाली का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। युवक के मोबाइल की सीडीआर की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed