फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yash and Nishant's wrestling match ended in a draw.

Meerut News: बराबरी पर छूटी यश और निशांत की कुश्ती

Wed, 16 Sep 2026 09:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 16 Sep 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
Yash and Nishant's wrestling match ended in a draw.
सबसे बड़ी कुश्ती में खूब हुई जोर आजमाइश, मऊखास में दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव मऊखास में तीन दिवसीय विशाल दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कुल 30 कुश्तियां हुई।
सबसे बड़ी कुश्ती यश पहलवान भनेटा और निशांत पहलवान बढ़ा कैथवाडा की बीच हुई दोनों पहलवानों के बीच काफी देर तक जोरदार मुकाबला चला। दोनों पहलवानों ने एक दूसरे को पटकनी देने के लिए खूब दावपेंच अपनाए लेकिन सफल नहीं हो सके। अंत में कुश्ती बराबर पर छूटी। इस मैच के रेफरी अंतरराष्ट्रीय पहलवान विकास तोमर रहे। मुकाबले के दौरान दर्शकों ने तालियां बजाकर दोनों पहलवानों को उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रेम तोमर रहे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले दंगल युवाओं को खेलों से जोड़ने और पारंपरिक कुश्ती को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दंगल कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालक कल्लू फौजी, राहुल तोमर, अशोक अध्यक्ष ने की। इस दौरान सिसौली स्थित अंतरराष्ट्रीय पहलवान अर्जुन अवॉर्डी अलका तोमर द्वारा चलाए जा रहे कुश्ती अखाड़े से भी पहलवान कुश्ती देखने और खेलने पहुंचे। इस दौरान कार्यक्रम की व्यवस्था बनाने में शुभम तोमर मऊखास, नीतू तोमर सहित आयोजकों ने संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed