फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Yajna and Tarpan for the peace of the souls of those who died in the Nepal floods.

Meerut News: नेपाल बाढ़ के मृतकों की आत्मा की शांति के लिए यज्ञ-तर्पण

Thu, 03 Sep 2026 09:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
Yajna and Tarpan for the peace of the souls of those who died in the Nepal floods.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। नेपाल में आई भीषण बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए भोला गांव में श्रद्धांजलि सभा और यज्ञ-तर्पण का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके परिजनों के लिए धैर्य और शक्ति की प्रार्थना की।

ज्योतिषाचार्य कुलदीप शर्मा ने विधिविधान से यज्ञ और तर्पण कराया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां देकर दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की। कुलदीप शर्मा ने कहा कि सामूहिक यज्ञ और तर्पण दिवंगत आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि और शांति की प्रार्थना का धार्मिक माध्यम है। उन्होंने बाढ़ पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। कार्यक्रम में शालीन राणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा गांव पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed