फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wrestling Camp Concludes at Kailash Prakash Sports Stadium

Meerut News: कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में कुश्ती कैंप का हुआ समापन

Thu, 30 Apr 2026 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Wrestling Camp Concludes at Kailash Prakash Sports Stadium
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे कुश्ती प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को समापन हो गया। 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक आयोजित हुए इस शिविर का आयोजन क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए किया गया था। इसमें महिला और पुरुष दोनों वर्गों से कुल 44 (27 बालक, 17 बालिका) पहलवानों ने भाग लिया।
विज्ञापन


कोच कुलविंदर सिंह और जेपी सिंह सहित अन्य कुश्ती प्रशिक्षकों ने इन सभी पहलवानों को बारीकियां सिखाईं। कैंप के अंतिम दिन क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने सभी पहलवानों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रदेश के सभी जिलों में खाली पड़े छात्रावासों में प्रवेश के लिए ऐसे ही कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर में दिए गए प्रशिक्षण के आधार पर अब इन पहलवानों में से छात्रावासों की खाली सीटों के लिए बच्चों का चयन किया जाएगा। मेरठ में एक पुरुष पहलवान का चयन होगा। वहीं बालिकाओं में से गोरखपुर स्थित महिला छात्रावास के लिए महिला पहलवानों का चुनाव किया जाएगा। समापन के अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, उपक्रीड़ा अधिकारी रामचंद्र, अब्दुल अहद, धर्मवीर पटेल और विवेक कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed