फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wrestlers showed their strength for admission in sports hostel

Meerut News: क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश के लिए पहलवानों ने दिखाया दम

Sat, 04 Apr 2026 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers showed their strength for admission in sports hostel
मेरठ। खेल निदेशालय की ओर से क्रीड़ा छात्रावास के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए जिला और मंडल स्तर पर ट्रायल पहले ही हो चुके हैं। अब प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मेरठ में भी कुश्ती की स्टेट चैंपियनशिप शुरू हुई। शुक्रवार को कई मंडलों से आए कुश्ती पहलवानों ने शारीरिक परीक्षा देकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

शुक्रवार से बालक वर्ग की स्टेट चैंपियनशिप की प्रक्रिया कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुई। पहले दिन बालक वर्ग में पहलवानों की नापतोल और शारीरिक परीक्षा कराई गई। इस दौरान कई मंडलों से लगभग 40 से अधिक पहलवानों ने विभिन्न भार वर्ग श्रेणी में प्रतिभाग किया। शनिवार को बालक वर्ग की प्रतियोगिता होगी। इसके बाद 5 अप्रैल को बालिका वर्ग में नापतोल और शारीरिक परीक्षा होगी और 6 अप्रैल को कुश्ती प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता के बाद जो पहलवान चुने जाएंगे वह 15 से 29 अप्रैल तक लगने वाले केंद्रीय शिविर में हिस्सा लेंगे। इस शिविर में ही क्रीड़ा छात्रावास के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। स्टेडियम में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, एथलेटिक्स कोच गौरव त्यागी, कुश्ती कोच कुलविंदर, उपक्रीड़ा अधिकारी अब्दुल अहद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



छात्रावास चयन और अन्य खेल

कुश्ती के छात्रावास मेरठ और गोरखपुर में स्थित हैं। चुने गए पहलवान इन दोनों शहरों में ही प्रवेश लेंगे। कुश्ती के अलावा हैंडबॉल, एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और क्रिकेट समेत तमाम क्रीड़ा छात्रावास के लिए प्रतियोगिताएं भी इसी सप्ताह में होंगी। इन सभी खेलों से चुने गए खिलाड़ी भी पंद्रह अप्रैल से लगने वाले शिविर में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed