फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wrestlers from Western Uttar Pradesh will showcase their strength in Meerut from the 16th.

Meerut News: 16 से मेरठ में दमखम दिखाएंगे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पहलवान

Mon, 13 Oct 2025 06:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 06:21 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers from Western Uttar Pradesh will showcase their strength in Meerut from the 16th.
- अलका तोमर कुश्ती एकेडमी की ओर से होगा राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। अलका तोमर कुश्ती एकेडमी की ओर से 16 अक्तूबर से मेरठ में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता गढ़ रोड सिसौली स्थित अलका तोमर अर्जुन अवार्डी कुश्ती एकेडमी में ही होगी। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे।
एकेडमी की अध्यक्ष अलका तोमर ने बताया कि प्रतियोगिता में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, शामली, सहारनपुर समेत कई जिलों से 250 से अधिक पहलवान हिस्सा लेंगे। बालक और बालिका दोनों वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें राज्य व राष्ट्रीय स्तर के पहलवान भाग लेंगे। कुश्ती प्रतियोगिता फ्रीस्टाइल वर्ग में होगी और सभी भार वर्ग में पहलवान इसमें प्रतिभाग कर सकेंगे।
विज्ञापन

मुख्य संरक्षक अश्वनी गुप्ता और सचिव डॉ. जबर सिंह सोम ने बताया कि इस आयोजन से पहलवानों को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा और वह अपने शहर का नाम रोशन कर सकेंगे। प्रतियोगिता में सभी वर्गों के विजेताओं को मेडल व अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed