{"_id":"68b06a1ac58cb1c89509cfde","slug":"wrestler-pintu-kumar-karnawal-won-the-wrestling-sardana-news-c-44-1-smrt1055-109474-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलवान पिंटू कुमार करनावल ने जीती कुश्ती\nअरनावली में तीन दिवसीय जाहरवीर गोगा माढ़ी मेले का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलवान पिंटू कुमार करनावल ने जीती कुश्ती अरनावली में तीन दिवसीय जाहरवीर गोगा माढ़ी मेले का समापन
विज्ञापन
सरधना। गांव अरनावली में आयोजित मेले के दौरान दंगल में कुश्ती में पटकी देता पहलवान। आयोजक
रोहटा। गांव अरनावली स्थित प्राचीन समाधि श्री जाहरवीर गोगा माढ़ी पर वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। मेला सचिव विश्वास सांगवान, रश्मि, अमित सांगवान, विक्की, अंकित सांगवान, हरि गोपाल ने सुबह जाहरवीर गोगा माढ़ी पर आरती के साथ प्रसाद चढ़ाने की शुरुआत कराई।
जाहरवीर गोगा माढ़ी में हजारों की संख्या में आसपास के गांव से आए श्रद्धालुओं ने दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया। सुबह से शाम तक प्रसाद चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। शाम को मेला प्रांगण में कुश्ती का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान व पंजाब आदि प्रदेशों से आए पहलवानों ने प्रतिभाग किया। पहलवान पिंटू कुमार करनावल और वीर बहादुर सिंह के बीच हुई कुश्ती में पिंटू ने बाजी मारी। कमेटी ने पहलवान को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
गूंगा पहलवान, गिरी पहलवान, गौरव दाह ने भी कुश्ती जीती। प्रतियोगिता में अरविंद गुलावठी, सौरभ, निशांत, बिट्टू पहलवान, राकेश सहित पहलवानों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सपा जिला उपाध्यक्ष गौरव चौधरी जमालपुर ने किया। मेला सचिव विश्वास सांगवान ने बताया कि श्री जाहरवीर गोगा मेला का आयोजन प्रतिवर्ष जाहरवीर गोगा मेडी पर भाद्रपद की पंचमी को किया जाता है।
विज्ञापन
कुशावली में हुआ मेले का शुभारंभ
सरधना। गांव कुशावली में बृहस्पतिवार को पारंपरिक मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित महेंद्रनाथ व पंडित ललित शास्त्री ने दीप प्रज्ज्वलन कर की। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुनील प्रधान और सुरेश सोम फौजी रहे। मेले की व्यवस्था की अध्यक्षता रामवीर सिंह ने की। गुरुकुल गोगा माढ़ी कमेटी के सदस्यों द्वारा आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान दिया। इस मौके पर रामलाल सोम, सोमवीर सोम, ओमवीर सोम, अनिल सोम, बॉबी, सोनू, अमित सोम, मोहित सोम, सचिन भारद्वाज, कुणाल सोम, राजेश, अजब सिंह, सोनू, सुरेंद्र, भूषण सहित अनेक कार्यकर्ता व श्रद्धालु उपस्थित रहे।