फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wrestler Kalwa Gurjar became champion in wrestling

Meerut News: कुश्ती में पहलवान कलवा गुर्जर बना चैंपियन

Fri, 09 Aug 2024 04:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 09 Aug 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Wrestler Kalwa Gurjar became champion in wrestling
जानसठ। गांव राजपुर कलां में दो दिवसीय शहीद लांस नायक ललित चौधरी विराट कुश्ती प्रतियोगिता में अंतिम दिन तीन राउंड में कुश्ती हुई। जिसमें विजेता पहलवानों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिया गया। कलवा गुर्जर चैंपियन रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव राजपुर कलां में प्रतियोगिता के दूसरे एवं अंतिम दिन पहली कुश्ती बुलेट मोटरसाइकिल और 21 हजार रुपये की कुश्ती कलवा पहलवान गुर्जर और अर्जुन पहलवान भोकरहेड़ी के बीच हुई। जिसमें कलवा पहलवान गुर्जर ने कुश्ती जीती। जिसे प्रथम पहलवान कलवा को इनाम में बुलेट मोटरसाइकिल व शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इसी कुश्ती के उपविजेता अर्जुन पहलवान को 21 हजार रुपये की नकद धनराशि पुरस्कार और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा द्वितीय कुश्ती 21 हजार रुपये की शुभम गढ़ी और अक्षय छपरौली के बीच हुई। जिसमें शुभम गढी ने कुश्ती जीती। उसे 21 हजार रुपये का इनाम एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। तृतीय कुश्ती 11 हजार रुपये की आर्यन बदरखा और अश्वीर भुम्मा के बीच हुई। जिसमें आर्यन बदरखा ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंगल में रेफरी पहलवान देवेंद्र चौधरी व सुमित घटायन रहे। इस दौरान दंगल के संयोजक भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कार्तिक काकरान, पूर्व ग्राम प्रधान रवि चौधरी, शुभम चौधरी, टिकौला शुगर मिल से अनुपम, अध्यक्ष रतन पहलवान, बलविंद्र प्रधान तिलोरा, अशोक मास्टर, भूषण सिंह, मनोज सिंह, गौरव चौधरी, पवन सिंह, विजय चौधरी, सभासद प्रशांत गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed