{"_id":"69038ae2adf23b155f082d5d","slug":"worshiping-allah-and-serving-humanity-is-the-real-success-salman-mansoorpuri-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110233-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्य केंद्र....\nअल्लाह की इबादत और इंसानियत की सेवा ही असली कामयाबी : सलमान मंसूरपुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्य केंद्र.... अल्लाह की इबादत और इंसानियत की सेवा ही असली कामयाबी : सलमान मंसूरपुरी
विज्ञापन
रोहटा। रोहटा में आयोजित जलसे को संभोधित करते मौलाना। आयोजक
रोहटा के मदरसा इस्लामिया अरबिया का सालाना जलसा संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा (मेरठ)। गांव रोहटा स्थित मदरसा इस्लामिया अरबिया तालीमुल कुरआन में बुधवार को शुरू हुआ सालाना जलसा देर रात तक संपन्न हुआ। जलसे में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जलसे में देश में अमन व चैन के लिए अल्लाह की बारगाह में दुआएं मांगीं। जलसे की शुरुआत कारी मोहम्मद शाहिद की कुरआन-ए-पाक की तिलावत से हुई। मौलाना अली जौहर ने नात-ए-पाक पेश की। अध्यक्षता मुफ्ती मोहम्मद जिशान और संचालन मौलाना वाकिब जमाल ने किया। बच्चे के कुरान हिफ्ज करने पर दस्तारबंदी की रस्म अदा की गई।
मुफ्ती मौलाना मुस्तकीम ने कहा कि मुसलमान को अपनी जिंदगी नबी-ए-पाक हजरत मोहम्मद के बताए रास्ते पर गुजारनी चाहिए। दारुल उलूम देवबंद से आए मुफ्ती सलमान मंसूरपुरी ने कहा कि हर इंसान का फर्ज है कि वह अपने पड़ोसी से अच्छा बर्ताव करें। चाहे वह किसी भी धर्म को मानने वाला हो। उन्होंने कहा कि अल्लाह की इबादत और इंसानियत की सेवा ही असली कामयाबी है। मुफ्ती अमजद ने अपने बयान में शादी-ब्याह में होने वाले फिजूल खर्च और दहेज प्रथा पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नबी के बताए तरीके पर चलकर सादगी से निकाह करने की जरूरत है। ताकि समाज से बुराइयां खत्म हों और गरीब बेटियों की शादियां आसानी से हो सकें।
मौलाना गुलाम नबी ने कहा कि हर मुसलमान को दीनी तालीम के साथ-साथ दुनियावी तालीम भी हासिल करनी चाहिए। मुफ्ती खुर्शीद ने मुल्क में अमन-ओ-अमान की दुआ कराई।जलसे में दो लड़कियों के निकाह इस्लामिक सुन्नत के तहत सादगीपूर्ण माहौल में अंजाम दिए गए। इस दौरान शौकीन, हाजी ताहिर, प्रधान इस्लामुद्दीन, रमजानी सैफी, हाजी कय्यूम, नसीब सैफी, अख्तर सैफी, जाखिर, नईम, कामिल, मोशीन, गुलफाम, इमरान, शाहरुख, इनाम, नौशाद मौजूद रहे।