{"_id":"695a69397dbad135f003b2a7","slug":"worshiped-the-lamp-on-the-arrival-of-muni-shri-pranamya-sagar-maharaj-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110938-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मुनि श्री प्रणाम्य सागर महाराज के आगमन पर दीप आराधना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मुनि श्री प्रणाम्य सागर महाराज के आगमन पर दीप आराधना की
विज्ञापन
सरधना। नगर में जैन धर्म के आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि श्री 108 प्रणाम्य सा
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर में जैन धर्म के महान आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनि श्री प्रणाम्य सागर महाराज का भव्य मंगल प्रवेश श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। नगरवासियों ने पुष्पवर्षा एवं जयकारों के साथ मुनि श्री का स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कोमल जैन द्वारा मंगलाचरण से किया गया। इसके पश्चात मुनि प्रणाम्य सागर महाराज ने अपनी वाणी से धर्मसभा को संबोधित करते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक लाभ प्रदान किया। शाम 6:00 बजे भक्ति संध्या का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। पूज्य गुरुदेव के सानिध्य में श्री पार्श्वनाथ भगवान स्रोत की भव्य दीप आराधना करवाई गई। इससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।
रविवार प्रातः काल मुनि श्री की माधुर्यमयी अमृतवाणी में वर्धमान स्रोत के साथ अर्हम योग का सफल आयोजन हुआ। संचालन भाजपा नेता विनोद जैन ने किया। इस मौके पर आशीष जैन, विजय जैन, अरिहंत जैन, आयुष जैन, नितिन जैन, सोमिल जैन, कमल जैन, नमन जैन, शोभित जैन, अंकुश जैन, नीरज जैन रहे।