फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Worship of Skandamata brings positive energy into life.

Meerut News: स्कंदमाता की उपासना से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का होता है संचार

Mon, 23 Mar 2026 08:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
Worship of Skandamata brings positive energy into life.
नवरात्रों के पांचवे दिन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। ऐतिहासिक नगरी के पांडव टीले पर स्थित प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर में चल रही नवरात्रि पूजा के पांचवें दिन मां दुर्गा के पंचम स्वरूप स्कंदमाता की विधिविधान से पूजा-अर्चना की गई। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इससे वातावरण भक्तिमय हो गया। जयकारों और भजन-कीर्तन से मंदिर परिसर गूंज उठा।
मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष सुदेश कुमार ने स्कंदमाता की पूजा का महत्व बताते हुए कहा कि माता की आराधना से भक्तों को सुख-समृद्धि, शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने बताया कि नवरात्रि के प्रत्येक दिन का विशेष महत्व होता है। नवरात्र के पांचवें दिन स्कंद माता की श्रद्धा व भक्ति से की गई पूजा फलदायी होती है।
विज्ञापन

आचार्य मुकेश शांडिल्य ने मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की कथा सुनाते हुए बताया कि यह स्वरूप मातृत्व, करुणा और शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मां स्कंदमाता की उपासना करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और कष्टों का निवारण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्र प्रकाश शुक्ला ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा संपन्न कराई। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से माता रानी की पूजा कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में पंडित विशु शर्मा, पंडित शिवम शर्मा, पंडित अंकित शर्मा, पंडित रोहित शर्मा, सीमा गुर्जर, सभासद, ज्योति शर्मा, काजल शर्मा, चौधरी कोमल व अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed