{"_id":"6ad4ba0bbb9bdbdcfb0c40f9","slug":"worship-of-goddess-mahagauri-on-the-eighth-day-of-navratri-in-hastinapur-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105644-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हस्तिनापुर में आठवें नवरात्र पर मां महागौरी की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हस्तिनापुर में आठवें नवरात्र पर मां महागौरी की पूजा
विज्ञापन
जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर में चेयरपर्सन पति प्रवीण खटीक को माता की चुनरी भेंट करते पुजारी स्रोत
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। ऐतिहासिक नगरी के पांडव टीले पर स्थित प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर में रविवार को शारदीय नवरात्र के आठवें दिन मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की शांति की कामना की।
मंदिर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और पूजा-पाठ का सिलसिला चलता रहा। रविवार को नगर पंचायत चेयरपर्सन पति प्रवीण खटीक मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। उन्होंने माता के दर्शन कर क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। आचार्य मुकेश शांडिल्य ने श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना कराई, जबकि पंडित चंद्रप्रकाश शुक्ला ने हवन-यज्ञ संपन्न कराया। श्रद्धालुओं ने माता को फल, फूल और प्रसाद अर्पित किया। महिलाओं ने व्रत रखकर मां दुर्गा सप्तशती का पाठ किया और भजन-कीर्तन के माध्यम से माता की आराधना की।
मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष सुदेश कुमार ने मां महागौरी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मां महागौरी को सौभाग्य, सौंदर्य, धन-संपदा और सुख-समृद्धि की देवी माना जाता है। माता के वस्त्र और आभूषण श्वेत हैं तथा उनकी चार भुजाएं हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां महागौरी अपने भक्तों को सुख-शांति और समृद्धि प्रदान करती हैं। अध्यक्ष ने बताया कि नौवें दिन सोमवार को मां सिद्धिदात्री की पूजा के साथ कन्या पूजन और मूर्ति विसर्जन होगा।