फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   world Cancer day

Meerut News: विश्व कैंसर दिवस आज

Sat, 03 Feb 2024 08:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Feb 2024 08:05 PM IST
विज्ञापन
world Cancer day
विश्व कैंसर दिवस आज
विज्ञापन


बढ़ रहे कैंसर के मरीज़, सरकारी अस्पतालों में इलाज नाकाफी

मेडिकल में छह साल बंद रही रेडियोथैरेपी मशीन, अब भी सीनियर रेजिडेंट के हवाले व्यवस्था

- जिला अस्पताल में इलाज ही नहीं

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जिले को मेडिकल का हब कहा जाता है। निजी अस्पतालों में कैंसर के मरीज़ों का इलाज है, मगर काफी महंगा है। वहीं, सरकारी अस्पतालों में इलाज नाकाफी है। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को महंगे इलाज के लिए भटकना पड़ता है। खासकर वे मरीज़ जिनकी रेडियोथैरेपी होनी है।
कैंसर के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं।लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल चार फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है।
पीएल शर्मा जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में तो इलाज है ही नहीं, जबकि मेडिकल कॉलेज में भी इलाज पर्याप्त नहीं है। कीमोथैरेपी तो होती है, लेकिन रेडियोथैरेपी छह साल बाद शुरू हो पाई है। प्रोफेसर रिटायर्ड हो चुके हैं, अब सीनियर रेजिडेंट के सहारे व्यवस्था है। दोनों अस्पतालों में हर माह 150 से ज़्यादा मरीज़ आते हैं।
विज्ञापन

-----
खाद्य पदार्थों में मिलावट भी ज़िम्मेदार
कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. उमंग मित्तल
ने बताया कि कैंसर के मरीज़ों की संख्या साल दर साल बढ़ती जा रही है। बेहतर होगा कि स्वस्थ आहार खाएं, धूम्रपान बंद करें, ज्यादा धूप में रहने से बचें, नियमित व्यायाम करें, वजन नियंत्रित रखें, शराब का सेवन नहीं करें या कम से कम करें। धूम्रपान और गुटखा आदि के अलावा कैंसर होने की वजह खाद्य पदार्थों में बढ़ती मिलावट भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
महिलाओं में बढ़ रहा सर्वाइकल कैंसर

महिला रोग विशेषज्ञ डॉ मनीषा त्यागी ने बताया कि महिलाओं में कैंसर से होने वाली मौत का सबसे आम कारण सर्वाइकल कैंसर है। समय पर इलाज न होने की वजह से 15 से 44 वर्ष की आयु की महिलाओं में ये कैंसर मौत का दूसरा सबसे बड़ा कारण बन रहा है, लेकिन ये ऐसी कैंसर की बीमारी है जिसे ठीक किया जा सकता है। ये गर्भाशय में कोशिकाओं के अनियमित बढ़ोतरी की वजह से होता है। इससे बचने के लिए महिलाओं को नियमित रूप से चेकअप कराना ज़रूरी है।

=====
कैंसर से बचाव के लिए इन बाताें का ध्यान रखना जरूरी : डॉक्टर तनुराज सिरोही ने बताया कि कैंसर से बचाव के लिए स्मोकिंग और शराब से बचना चाहिए. मिलावटी खाने से बचें. फास्ट फूड से दूरी बनाकर रखें. यह शरीर के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed