World Athletics Championship 2025: मेरठ की बेटियां दिखाएंगी दम, पारुल आज दौड़ेंगी, अन्नू 19 को भाला फेंकेंगी
World Athletics Championship 2025: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ की पारुल चौधरी सोमवार को 3000 मीटर स्टीपल चेज में उतरेगीं, जबकि अन्नू रानी 19 सितंबर को भाला फेंक में हिस्सा लेंगी। मेरठ की बेटियों से पदक की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
विस्तार
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ की बेटियां एक बार फिर से दमखम दिखाने को तैयार हैं। सोमवार सुबह 7 बजे इकलौता गांव निवासी पारुल चौधरी 3000 मीटर स्टीपल चेज में प्रतिभाग करेंगी। अगर वह क्वालिफिकेशन राउंड को पार कर लेती हैं, तो 17 सितंबर को शाम 6:27 बजे फाइनल में हिस्सा लेंगी।
पारुल से पदक की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। दूसरी ओर, शनिवार को प्रतियोगिता में प्रियंका गोस्वामी ने 35 किमी पैदल चाल में हिस्सा लिया था और 24वें स्थान पर रही थीं।
यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 15 सितम्बर को आपके शहर में क्या हुआ
वहीं, मेरठ की स्टार एथलीट अन्नू रानी 19 सितंबर को शाम 4 बजे भाला फेंक के क्वालिफिकेशन राउंड में हिस्सा लेंगी। अगर वे इस राउंड को पार कर लेती हैं, तो 20 सितंबर शाम 5:35 बजे फाइनल में मैदान में होंगी।
मेरठ के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों को पारुल और अन्नू से बड़ी उम्मीदें हैं। दोनों बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है और इस बार सभी की निगाहें उनके प्रदर्शन पर टिकी हैं।