फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Workshop will develop innovation, thinking and professional spirit: Prof. Chandrashekhar

कार्यशाला से होगा नवाचार, चिंतन और व्यावसायिक भावना का विकास : प्रो. चंद्रशेखर

Sun, 04 Jan 2026 06:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 04 Jan 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Workshop will develop innovation, thinking and professional spirit: Prof. Chandrashekhar
मेरठ कॉलेज में इग्नू बीएड की 12 दिवसीय कार्यशाला शुरू, 27 जिलों के बीएड छात्र हुए शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ कॉलेज में रविवार से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के बीएड द्वितीय वर्ष की 12 दिवसीय ऑफलाइन कार्यशाला शुरू हुई। डॉ. रामकुमार गुप्ता सभागार में आयोजित इस कार्यशाला में भारत के विभिन्न राज्यों एवं उत्तर प्रदेश के 27 जनपदों से आए इग्नू बीएड के छात्र-शिक्षक भाग ले रहे हैं, जो केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय सहित विभिन्न शैक्षिक संस्थानों में सेवारत हैं।

कार्यशाला का उद्घाटन मेरठ कॉलेज के इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. चंद्रशेखर भारद्वाज, शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. मीनाक्षी शर्मा, शिक्षा विभाग के प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर एवं इग्नू बीएड कार्यक्रम संयोजक प्रो. संजय कुमार त्यागी ने किया। मेरठ कॉलेज के प्राचार्य प्रो.. युद्धवीर सिंह ने सभी प्रतिभागियों कोशुभकामनाएं दीं। प्रो. चंद्रशेखर भारद्वाज ने कहा कि इग्नू बीएड कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि संपूर्ण देश में इसका पाठ्यक्रम एक समान है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता और मानकों में एकरूपता बनी रहती है। यह कार्यक्रम केवल बीटीसी एवं डीएलएड प्रशिक्षित शिक्षकों के लिए है, ताकि अनुभवी शिक्षक अकादमिक और व्यवहारिक दक्षताओं को और अधिक सुदृढ़ कर सकें। ऐसी कार्यशालाएं शिक्षकों को नवाचार, चिंतन और व्यावसायिक विकास का मंच प्रदान करती हैं, जो अंततः राष्ट्र निर्माण में सहायक सिद्ध होती हैं। कार्यशाला के आगामी सत्रों में शिक्षण-अधिगम की आधुनिक विधियों, मूल्यांकन, कक्षा प्रबंधन एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मेरठ कॉलेज के सचिव विवेक कुमार गर्ग ने संपूर्ण बीएड विभाग एवं इग्नू केंद्र को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed