{"_id":"6058f8508ebc3ed37a204bbe","slug":"working-commitee-of-maheshwari-samaj-meerut-news-mrt531245284","type":"story","status":"publish","title_hn":"माहेश्वरी समाज की नई कार्यकारिणी का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माहेश्वरी समाज की नई कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन
माहेश्वरी समाज की नई कार्यकारिणी गठित
मेरठ। माहेश्वरी समाज की नई कार्यकारिणी के गठन के साथ होली मिलन समारोह व वार्षिक सभा का आयोजन किया गया। गढ़ रोड पर रविवार को हुई वार्षिक साधारण सभा में नववर्ष के आयोजनों की रूपरेखा बनाई गई। कार्यकारिणी में संरक्षक केशव श्याम चंद्र शारदा रहे।
सर्वसम्मति से सदस्यों का चयन किया गया। कृष्ण कांत राठी अध्यक्ष, कुलभूषण कथूरिया उपाध्यक्ष, अशोक हरकुट सचिव, विजय वेदांत उप सचिव व राजेन्द्र राठी कोषाध्यक्ष चुने गए। सदस्यों में पवन राठी, डॉ. प्रदीप अजमेरा, रामदयाल मेहता, अनिल राठी, अनिल हरकुट, संजय सोमानी व दीप साबू को स्थान दिया गया। विशेष आमंत्रित सदस्यों में गिरिराज किशोर मूना व प्रमोद चंद्र केला को चुना गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी द्वारा यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नववर्ष कार्यक्रम 12 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम की संयोजिका मेघा राठी होंगी।