फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Workers are the strongest link in BJP: Bhupendra

भाजपा में कार्यकर्ता सबसे मजबूत कड़ी : भूपेंद्र

Thu, 18 Dec 2025 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 18 Dec 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Workers are the strongest link in BJP: Bhupendra
नव मनोनीत राष्ट्रीय, प्रांतीय पार्षदों को कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित
विज्ञापन


धामपुर। भाजपा मंडल धामपुर की ओर से नव मनोनीत राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पार्षदों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता सबसे मजबूत कड़ी है। भाजपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसमें एक सामान्य कार्यकर्ता को भी संगठन में बड़े दायित्वों की जिम्मेदारी मिल जाती है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से वर्तमान में जारी एसआईआर प्रक्रिया में जी जान से जुटे रहने की अपील की। अपने बूथों पर प्रत्येक व्यक्ति का प्रपत्र भरवाने का आह्वान किया।
बुधवार को दुर्गा विहार कॉलोनी स्थित पूर्व सांसद के आवास पर कार्यक्रम हुआ। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने नव मनोनीत राष्ट्रीय परिषद के सदस्य पूर्व सांसद डॉ. यशवंत सिंह, भूमि विकास बैंक के पूर्व मंडल डायरेक्टर महेंद्र धनोरिया और प्रांतीय पार्षद भूपेंद्र सैनी को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद डॉ. यशवंत सिंह ने कहा कि वर्तमान की केंद्र और प्रदेश सरकार पंक्ति में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। भाजपा केवल एक राजनैतिक दल नहीं बल्कि एक विचारधारा है। संचालन राकेश चौधरी ने किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गोयल, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता, डॉ. एनपी सिंह, दिनेश सैनी, सुभाष चौहान, डॉ. दीप सौरभ सिंह, डीएस चौहान, नागेश्वर दयाल, मंगल सैनी , अनिल शर्मा, लवी शर्मा, अश्वनी पंडित मौजद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed