{"_id":"69aaf6a37c9d2a7d9a03e0fa","slug":"worker-dies-due-to-electric-shock-in-factory-meerut-news-c-72-1-smrt1015-149768-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कारखाने में करंट लगने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कारखाने में करंट लगने से मजदूर की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नौचंदी थाना के जयदेवीनगर निवासी नितेश कुमार (41) भावनपुर थाना के गांव दतावली के पास ब्रिज बेयरिंग बनाने वाले कारखाने में वेल्डिंग का काम कर रहा था। बृहस्पतिवार रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे उसे करंट लग गया। उसे मेडिकल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान नितेश ने दम तोड़ दिया।
भावनपुर थाना प्रभारी जोगेंद्र सिंह ने अनुसार मूल रूप से गांव किशनपुरा बाजार थाना भैखा जिला सीवान बिहार निवासी नितेश पुत्र बलीराम काफी समय से इस कारखाने में काम कर रहा था। बृहस्पतिवार रात को अचानक उसके हाथ में करंट लगा। सूचना मिलने पर कारखाना मालिक ने उसे मेडिकल भिजवाया। उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई भी कानूनी कार्रवाई से इन्कार करते हुए तहरीर नहीं दी। परिजन नितेश का शव लेकर अपने पैतृक गांव लौट गए।
-- -- -- -- -- -