{"_id":"6a55036a89f772e20705f401","slug":"work-to-fill-potholes-on-the-qila-parikshitgarh-road-has-begun-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112881-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: किला परीक्षितगढ़ मार्ग पर गडढों को भरने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: किला परीक्षितगढ़ मार्ग पर गडढों को भरने का काम शुरू
Mon, 13 Jul 2026 08:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 13 Jul 2026 08:55 PM IST
विज्ञापन
मवाना। मवाना किला परीक्षितगढ़ मार्ग की बदहाली के संबंध में गांव सठला के लोगों द्वारा सीएम पोर्टल पर शिकायत करने के बाद लोक निर्माण विभाग ने संज्ञान लेते हुए गड्ढे भरने का काम शुरू करा दिया है।
सठला के साजिद के नेतृत्व में गांव वालों ने मवाना परीक्षितगढ़ मार्ग पर गहरे गड्ढों और कीचड़ की समस्या के संबंध में सीएम पोर्टल पर शिकायत की थी, जिससे कावड़ यात्रा और आम जनता की समस्या से अवगत कराया था। समाचार पत्रों में भी इस संबंध में समाचार प्रकाशित हुआ था। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग हरकत में आया और गड्ढे भरने का काम शुरू करा दिया। ग्रामीण साजिद ने बताया कि कावड़ यात्रा से पहले मार्ग सुधरने से लाखों श्रद्धालुओं और राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी। वहीं गांव वालों ने विभाग से मांग की है कि इस मार्ग की जल्द ही स्थायी मरम्मत भी कराई जाए।