फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Work stopped in Bhaju section of Delhi-Dehradun Economic Corridor.

Meerut News: दिल्ली- देहरादून इकॉनमिक काॅरिडोर का भाजू में काम रुकवाया

Wed, 07 Aug 2024 03:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 07 Aug 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Work stopped in Bhaju section of Delhi-Dehradun Economic Corridor.
शामली। दिल्ली-देहरादून ग्रीन इकॉनमिक काॅरिडोर पर भाजू में उपरिगामी पुल का निर्माण कार्य शुरु करने की सूचना पर भाकियू युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत समेत आसपास के सैकड़ों किसान इकट्ठा हो गए। उन्होंने निर्माण कार्य शुरू किए जाने का विरोध करते हुए धरना दिया। इस पर निर्माण एजेंसी के ठेकेदार और मजदूर बैरंग लौट गए।
विज्ञापन

सोमवार को भाजू में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और निर्माण एजेंसी के अधिकारियों के दौरा कर निर्माण कार्य शुरू करने की सूचना पर मंगलवार सुबह 11 बजे भाकियू युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत समेत भाजू, भिक्का माजरा, आदमपुर, सिसौली, मुंडभर, भौंराकलां समेत आसपास के सैकड़ों किसान पहुंच गए। वे भाजू उपरिगामी पुल की सर्विस लेन पर धरना देकर बैठ गए। मौके पर कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर सोमपाल सिंह मौके पर पहुंचे। गौरव टिकैत ने कहा कि जिला प्रशासन के अफसर भाजू में इंटरचेंज बनाए जाने का आश्वासन दे चुके हैं। इंटरचेंज की मांग को लेकर ही उपरिगामी पुल का कार्य रुकवाया हुआ है जो इंटरचेंज का निर्माण होने तक चालू नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

मैनेजर सोमपाल सिंह ने बताया कि भाजू में काम रुकवाने की जानकारी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई के परियोजना निदेशक नरेंद्र कुमार सिंह, जिले के प्रभारी राजन पांडे और एसडीएम सदर विनय भदौरिया को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भाकियू के जिलाध्यक्ष कालेंद्र मलिक, शामली गन्ना परिषद के चेयरमेन वीर सिंह मलिक, बोबी, वीरेंद्र सिंह, शीशपाल सिंह, सुधीर बजाज, नरेश पाल, साहब सिंह मौजूद रहे है।

ये है मामला
भाजू गांव में इंटरचेंज की माग को लेकर किसान पहले से ही आंदोलित है। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भाजू में दो बार पंचायत कर भाजू में इंटरचेंज की मांग कर चुके हैं। भाकियू की पंचायत के बाद से पिछले दो साल से कार्य अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed