फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Work done after decision to abstain from judicial work, notice issued to 20 lawyers

Meerut News: न्यायिक कार्य से विरत रहने के निर्णय के बाद किया काम, 20 वकीलों को नोटिस

Tue, 19 May 2026 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Work done after decision to abstain from judicial work, notice issued to 20 lawyers
- अधिवक्ता कमलदीप चौधरी के निधन पर शोक सभा कर लिया था निर्णय
विज्ञापन

- हाईकोर्ट के नोटिस के विरोध में आज भी काम नहीं करेंगे वकील
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। अधिवक्ता कमलदीप चौधरी के आकस्मिक निधन की सूचना पर मंगलवार को मेरठ बार एसोसिएशन और डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने शोक सभा कर कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। इसके बावजूद काम करने वाले 20 वकीलों को बार एसोसिएशन की ओर से नोटिस दिया गया। बुधवार यानी आज भी वकील हाईकोर्ट के हापुड़ और नोएडा बार के पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के विरोध में काम नहीं करेंगे।


मेरठ बार एसोसिएशन और डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने मंगलवार को संयुक्त शोक सभा बुलाई। इसमें मेरठ बार एसोसिएशन के सदस्य कमलदीप चौधरी एडवोकेट के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया गया। वे कसबा करनावल के रहने वाले थे। वकीलों ने उनकी आत्मा की शांति और उनके परिवार को असहनीय क्षति सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना करते हुए श्रद्धांजलि दी। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि कमलदीप चौधरी के अंतिम संस्कार और शोक संवेदना प्रकट करने जाने के कारण वह न्यायालयों में उपस्थित नहीं हो पाएंगे। जिला न्यायाधीश से उनके वादों में अगली तिथि प्रदान कर करने का अनुरोध किया गया। अध्यक्ष अनुज शर्मा ने बताया कि इसके बावजूद कई वकीलों के काम करने जानकारी मिली। इसके चलते 20 वकीलों को नोटिस जारी किया गया है। वहीं, पूर्व में हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर गौतमबुद्ध नगर व हापुड़ बार के अधिवक्ताओं के कार्य से विरत रहने पर हाईकोर्ट ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसके विरोध में बुधवार को वकील न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed