फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women's society will be strengthened only through education and self-reliance.

Meerut News: शिक्षा और स्वावलंबन से ही मजबूत होगा महिला समाज

Tue, 08 Sep 2026 09:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
Women's society will be strengthened only through education and self-reliance.
कृष्ण मंदिर में बालिका साक्षरता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि, थाना पुलिस, व अ
- 350 महिलाओं और युवतियों को प्रशस्तिपत्र देकर किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे के श्रीकृष्ण मंदिर परिसर में मंगलवार को मेरठ सेवा समाज संस्था की ओर से बालिका एवं साक्षरता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं और युवतियों को शिक्षा, स्वावलंबन और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान विभिन्न 17 गांवों में संचालित साक्षरता, सिलाई, कंप्यूटर समेत अन्य व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली करीब 350 महिलाओं और युवतियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि एसआई रोशनी वर्मा ने महिला सशक्तीकरण और महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार की ओर से चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाएं किसी भी प्रकार के भय या संकोच में न रहें और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर आगे आएं। शिक्षा और आत्मनिर्भरता के माध्यम से महिलाएं स्वयं को मजबूत बना सकती हैं।
विज्ञापन

महिला कर्मचारी आंगनबाड़ी संघ की जिला अध्यक्ष संतोष परमार ने महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण और बाल कल्याण से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के डायरेक्टर जोमन जोसफ और को-ऑर्डिनेटर दीपक कुमार ने ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए जा रहे साक्षरता एवं कौशल विकास कार्यक्रमों की जानकारी दी।

कृष्ण मंदिर में बालिका साक्षरता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि, थाना पुलिस, व अ

कृष्ण मंदिर में बालिका साक्षरता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि, थाना पुलिस, व अ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed