फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women's contribution is essential for nation's progress: Shanthakka

राष्ट्र उत्थान के लिए महिलाओं का योगदान जरूरी : शांतक्का

Thu, 12 Mar 2026 08:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
Women's contribution is essential for nation's progress: Shanthakka
मेरठ। अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन (महिला विंग) के प्रतिनिधियों ने बृहस्पतिवार को राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका शांतक्का के साथ वार्ता सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा में महिलाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। शांतक्का ने कहा कि राष्ट्र के उत्थान के लिए महिलाओं का सशक्त योगदान जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने उपस्थित महिलाओं को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। मेरठ प्रांत कार्यवाहिका सुकंज बाला अग्रवाल ने वैश्य समाज की महिलाओं को राष्ट्र सेविका समिति से परिचित कराया। उन्होंने महिलाओं से राष्ट्रहित के कार्यों के लिए संगठन से जुड़ने की अपील की। अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता सिंघल ने भी महिलाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य कमल ढींगरा ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश की क्षेत्र प्रचारिका शशि और लखनऊ से अलका, गाजियाबाद से जीएसटी आयुक्त निवेदिता भट्टाचार्य, बुलंदशहर की प्रियंका अग्रवाल और नोएडा की निहारिका बंसल मौजूद रहीं। इनके अतिरिक्त पूनम सिंघल, रमा, इंद्रा गुप्ता, अनीता, सुमन भी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed