फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women wrestlers demonstrated their strength to enter the hostel.

Meerut News: छात्रावास में प्रवेश को महिला पहलवानों ने दिखाई ताकत

Tue, 07 Apr 2026 03:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Women wrestlers demonstrated their strength to enter the hostel.
कैलाश प्रकाश स्टेडियम में चल रही दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता के फाइनल मैच खेलती छात्राएं। - फोटो : संवाद
मेरठ। खेल निदेशालय की ओर से क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश के लिए प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। इसी क्रम में मेरठ में भी दो दिवसीय बालिका कुश्ती कराई गई। सोमवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में छह भार वर्ग श्रेणी में मुकाबले हुए। इनमें महिला पहलवानों ने अपने दांवपेच दिखाएं।
विज्ञापन

40 किलोग्राम भार वर्ग में वाराणसी की अर्चना ने पहले, प्रयागराज की खुशी दूसरे व प्रयागराज की ही सपना तीसरे, 43 किलोग्राम भार वर्ग में अयोध्या की महिमा पहले, आजमगढ़ की पायल दूसरे व अयोध्या की शिवानी और आजमगढ़ की शिवानी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। 46 किलोग्राम भार वर्ग में गोरखपुर की नेहा यादव ने पहला, अयोध्या की अनिका ने दूसरा व गोरखपुर की अनन्या और अर्चना ने तीसरा स्थान, 49 किलोग्राम भार वर्ग में गोरखपुर की कंचन ने पहला, साक्षी ने दूसरा, प्रीति व वाराणसी की गुड़िया ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

52 किलोग्राम भार वर्ग में समीक्षा यादव प्रथम, अयोध्या की आंचल द्वितीय व अयोध्या की ही तनु तृतीय, 56 किलोग्राम भार वर्ग में गोरखपुर की शौम्या तिवारी प्रथम, निशा यादव द्वितीय रहीं। विजेता पहलवानों में से ही महिला पहलवान 15 अप्रैल से लगने वाले केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगी। इसके बाद क्रीड़ा छात्रावास के लिए इनका चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता के समापन पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, अंतरराष्ट्रीय एथलीट धर्मेंद्र, जवाहरलाल, कर्मवीर सिंह, सुभाष चंद्र, प्रदीप कुमार, कुश्ती कोच कुलविंदर आदि ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed