फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women will remain healthy, only then there will be empowerment

स्वस्थ रहेगी नारी, तभी होगा सशक्तिकरण

Sat, 21 Jun 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 21 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Women will remain healthy, only then there will be empowerment
बिजनौर में अमर उजाला की ओर से योग दिवस पर आयोजित संवाद में भाग लेती महिलाएं व युवतियां। संवाद
बिजनौर। शुक्रवार को योग पर अमर उजाला की ओर से महिला संवाद कार्यक्रम कराया गया। इसमें महिलाओं ने योग को नियमित जीवनचर्या का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। कहा कि यदि नारी स्वस्थ रहेगी, तभी महिला सशक्तिकरण भी संभव है। सुबह आधा घंटा योग अपनाकर दिनभर के कार्याें को आसानी से किया जा सकता है।
विज्ञापन

बिजनौर जिला कार्यालय पर आयोजित महिला संवाद का शुभारंभ महिला आयोग की सदस्य संगीता अग्रवाल और समाजसेवी सुमन चौधरी ने किया। संगीता अग्रवाल ने कहा कि कामकाजी महिला हो या फिर ग्रहणी सभी किसी ने किसी परेशानी से जूझ रही है। सर्वाइल, फ्रोजन सोल्डर और साइटिका बीमारी महिलाओं में बहुत देखने को मिलती है। ऐसे में योग ऐसा माध्यम है, जिससे बिना दवाई इन बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। सुमन चौधरी ने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं है। यह जीवन जीने की कला सिखाता है। शोभा शर्मा ने योग से जुड़े संस्मरण साझा किए। उन्होंने कहा कि उन्हें सर्वाइकल की समस्या रहती थी। प्रतिदिन आधा घंटा योग करने से अब यह समस्या दूर हो गई।
विज्ञापन

अर्चना राजपूत ने कहा कि उन्हें फ्राेजन सोल्डर की समस्या हुई तो योग शुरू किया। अब कई साल से प्रतिदिन आसन और प्राणायाम करती हैं। मन तो शांत रहता ही है, साथ ही बीमारियां भी दूर हैं। सविता अग्रवाल ने नई पीढ़ी से योग को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। कहा कि यदि पढ़ाई भी करनी है तो कुछ समय योग को देना होगा। इससे मन शांत रहेगा और स्मरण शक्ति बढ़ जाएगी। संवाद के दौरान चर्चा की गई कि योग शुरू करने से पहले किसी योग्य योग गुरु से जरूर सीखना चाहिए। ताकि वह यह बता सकें कि कितने आसन आपके लिए जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



संवाद में इन्होंने भी लिया भाग
संवाद कार्यक्रम में आरती, नूपुर सिंह, विशाखा, ज्योति, वंदना अग्रवाल, शोभा शर्मा, सरिता विश्नोई, शशि वर्मा, गतिका रहवाल, साक्षी, त्रिप्ती कौर ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed