{"_id":"6a3a8aeaf91a11e16705d26f","slug":"women-took-to-the-streets-to-protest-against-the-liquor-shop-meerut-news-c-73-1-smrt1027-107676-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शराब के ठेके के विरोध में सड़कों पर उतरी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शराब के ठेके के विरोध में सड़कों पर उतरी महिलाएं
Tue, 23 Jun 2026 07:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Tue, 23 Jun 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
अमानुल्लापुर में तीन दिन पहले खुला था ठेका, विरोध के चलते संचालक बंद करके चला गया
महिलाएं बोली- आबादी के बीच ठेका खुलने से बिगड़ेगा माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द । ग्राम अमानुल्लापुर में तीन दिन पहले खुले सरकारी देसी शराब के ठेके का विरोध शुरू हो गया है। ठेका खुलते ही बड़ी संख्या में महिलाएं सड़कों पर उतर आईं और ठेके के विरोध में जमकर हंगामा किया।
महिलाओं का कहना है कि गांव की आबादी के बीच शराब का ठेका खुलने से क्षेत्र का माहौल पूरी तरह खराब हो जाएगा। इससे न सिर्फ छेड़छाड़ और अपराध की घटनाएं बढ़ेंगी, बल्कि नई पीढ़ी और बच्चों के भविष्य पर भी इसका बुरा असर पड़ेगा। हंगामे और नारेबाजी की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही विरोध की उग्रता को भांपते हुए ठेका कर्मी ठेका बंद करके चले गए। इसके बाद भी महिलाओं का गुस्सा शांत नहीं हुआ। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने दो टूक चेतावनी दी है कि वे किसी भी कीमत पर गांव की शांति भंग नहीं होने देंगी और इस शराब के ठेके को यहां से हटवाकर ही दम लेंगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से ठेके का लाइसेंस तुरंत निरस्त करने की मांग की है।