कंकरखेड़ा। दांतल रोड स्थित इशिका फार्म हाउस में रविवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरु हो गई है। कथा से पूर्व मेरठ व्यापार संघ के उपाध्यक्ष नीरज मित्तल के नेतृत्व में 301 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलशयात्रा राधा कृष्ण मंदिर, श्रद्धापुरी सेक्टर तीन, गुरुद्वारा रोड और तक्षशिला पब्लिक स्कूल से होते हुए वापस फार्म हाउस पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में महिलाएं बैंडबाजे की धुन पर भजन कीर्तन करते हुए चलीं। कथावाचक आचार्य पंडित महेश भाई मिश्रा हैं। वहीं, दूसरी ओर सैनिक विहार बी-ब्लॉक स्थित सिद्ध श्री शनि साईं धाम मंदिर से श्रीमद्भगवत प्रचार सेवा समिति के तत्वाधान में भी महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कथावाचक धन्वंतरी दास महाराज हैंं। इस दौरान ठाकुर ओपी सिंह, किरण पाल सिंह, ठाकुर नवल सिंह, डॉ अरुण कुमार, विक्रम सिंह, प्रमोद कुमार, जगदीश, राजकुमार, अभिषेक शर्मा, चंद्रहास मलिक, उपेंद्र मलिक आदि मौजूद रहे। संंवाद