{"_id":"67e4642e03feed1c66004012","slug":"women-surrounded-ado-panchayat-gram-pradhan-and-secretary-who-arrived-to-remove-encroachment-mawana-news-c-40-1-smrt1041-108250-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अतिक्रमण हटाने पहुंचे एडीओ पंचायत, ग्राम प्रधान व सचिव का महिलाओं ने किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अतिक्रमण हटाने पहुंचे एडीओ पंचायत, ग्राम प्रधान व सचिव का महिलाओं ने किया घेराव
विज्ञापन
मवाना। गांव पिलौना में रास्ते से अस्थाई अतिक्रमण हटाने पहुंचे एडीओ पंचायत, ग्राम प्रधान आदि का गांव की महिलाओं ने विरोध करते हुए घेराव किया। समझाने के बाद मामला शांत हुआ। कुछ अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया। ग्रामीणों द्वारा बृहस्पतिवार तक अतिक्रमण हटाने की बात कहने पर एडीओ पंचायत आदि लौट आए।
गांव पिलौना में मुख्य मार्ग से होते हुए प्राचीन शिव मंदिर वाले रास्ते व तालाब के आसपास कूडा, गोबर, उपले, बिटौडे व रोडे आदि डालकर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किया हुआ था। इस कारण रास्ते व तालाब के दोनों तरफ गंदगी व्याप्त थी। इससे ग्राम पंचायत व मंदिर के रास्ते पर आने-जाने वाले एवं शिव मंदिर के भंडारे के समय बार-बार ब्लाक एवं तहसील पर गांव की शिव मंदिर समिति द्वारा आपत्ति की गई। संपूर्ण समाधान दिवस में भी इस संबंध में शिकायत की गई।
इस पर एक माह पूर्व 25 जनवरी को अस्थाई अतिक्रमण करने वाले 14 लोगों को ग्राम प्रधान प्रवीण कुमार व सचिव सुनील प्रसाद द्वारा नोटिस प्राप्ति के एक सप्ताह के अंदर अस्थाई अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इस पर एडीओ पंचायत प्रदीप शर्मा, ग्राम प्रधान व सचिव जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंचे। गांव की महिलाओं काे इसका पता चला तो वह एकत्र होकर मौके पर पहुंच गईं। महिलाओं ने एडीओ पंचायत, ग्राम प्रधान व सचिव का घेराव करते हुए विरोध किया। किसी तरह महिलाओं को समझाते हुए शांत किया। एडीओ पंचायत ने बताया कि अधिकांश अस्थाई अतिक्रमण हटा दिया गया है। एक-दो ने बृहस्पतिवार तक अतिक्रमण स्वयं हटाने की बात कही है।