फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women reached Nagar Aayukt's residence with buckets and said- we need water

बाल्टियां लेकर नगरायुक्त आवास पहुंचीं महिलाएं बोलीं- हमेें पानी चाहिए

Wed, 09 Jul 2025 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Women reached Nagar Aayukt's residence with buckets and said- we need water
मेरठ..कंवलजीत..नगर आयुक्त आवास का वार्ड 44 मोहनपुरी के लोगों ने पानी ना आने व हाउस टैक्स की समस
मेरठ। शहर के वार्ड-44 मोहनपुरी में मंगलवार सुबह 11 बजे कई महिलाएं हाथ में खाली बाल्टियां लेकर मोहनपुरी से पैदल चलकर नगर आयुक्त सौरभ गंगवार के आवास पर पहुंचीं। गई। महिलाओं ने कहा कि तीन दिन से हमारे परिवार प्यासे हैं। हमें पानी चाहिए। महिलाओं ने हंगामा करते हुए चेतावनी दी कि वे मुख्य सचिव के सामने भी पानी मांगने जाएंगी।
विज्ञापन

इसकी जानकारी लगने पर निगम के अफसरों की नींद टूटी। महिलाओं को आश्वासन देने पहुंचे अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार को महिलाएं पैदल करीब दो किमी तक मोहनपुरी तक लेकर गईं। अपर नगर आयुक्त ने जलकल विभाग की टीम को तुरंत मोहनपुरी बुलाकर काम शुरू कराया, तब महिलाएं शांत हुईं।
विज्ञापन

वार्ड-44 मोहनपुरी और हनुमानपुरी में तीन दिन से घरों में पेयजल का संकट था। पार्षद उत्तम सैनी का कहना है कि निगम के अफसरों को इस बारे में अवगत कराया गया, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। नगर आयुक्त ने फोन तक रिसीव नहीं किया। मंगलवार सुबह महिलाओं ने वार्ड में निगम के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। जलकल विभाग के अधिकारी पहुंचे और उन्होंने महिलाओं को समझाना शुरू किया, लेकिन वे नहीं मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पार्षद के साथ महिलाएं खाली बाल्टियां लेकर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर मोहनपुरी और हनुमानपुरी से नगर आयुक्त के आवास पर पहुंच गईं। महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि शहर में मुख्य सचिव और डीजीपी आ रहे हैं, वे भी अपनी शिकायत उनके सामने रखेंगी। इसका पता लगते पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। महिलाएं बोलीं, नगर आयुक्त के आवास से एक-एक बाल्टी पानी दिला दीजिए ताकि वे अपने परिवारों की प्यास बुझा सके। निगम के अफसरों ने आश्वासन दिया कि वार्ड में नलकूप लगाया जा रहा है। महिलाओं का आक्रोश देखकर जलकल विभाग की टीम जांच करने में जुट गई। तब महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ। हंगामा करने वालों में महेंद्र पटेल, मयूर गुप्ता, सुमित्रा, नेहा, सरिता, गुड्डी रानी, राजकुमार, सचिन सैनी, सविता सहित अन्य शामिल रहे।



नगर आयुक्त खो गए, मुझे भी नहीं मिलते
पार्षद ने कहा कि पानी के लिए जनता रो रही है और नगर आयुक्त कही खो गए हैं। जनता से मिलना तो दूर की बात, वह तो पार्षद को भी नहीं मिलते है। पार्षद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर महिलाओं के प्रदर्शन और नगर आयुक्त खो जाने की पोस्ट डाल दी। महिलाओं ने पार्षद से कहा कि नगर आयुक्त को तबादला कराने के लिए सड़क पर आंदोलन करना पड़ेगा तो वह तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed