फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women raised their voice by wearing black bands in the public outrage seminar

Meerut News: महिला जन आक्रोश संगोष्ठी में काली पट्टी बांधकर आवाज की बुलंद

Sun, 26 Apr 2026 05:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
Women raised their voice by wearing black bands in the public outrage seminar
दौराला - भाजपा की संगोष्ठी में काली पट्टी बांधकर विरोध जताती महिलाएं। स्रोत : स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। भाजपा दौराला मंडल के तत्वावधान में महिला जन आक्रोश संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की। महिलाओं ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया और नारी सम्मान व सशक्तीकरण को लेकर एकजुटता दिखाई।
वक्ताओं ने कहा कि नारी शक्ति का सम्मान ही देश का अभिमान है और महिलाओं को उनके अधिकार दिलाना भाजपा की प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस संकल्प का जिक्र किया, जिसमें महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही गई है। साथ ही आरोप लगाया कि विपक्ष इस महत्वपूर्ण पहल का विरोध कर रहा है। मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष शिव कुमार राणा ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है। महिलाओं को समाज में बराबरी का हक दिलाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

अध्यक्षता दौराला मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान ने की। संयोजन महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष संध्या त्यागी ने किया। इस दौरान नितिन शर्मा, हरेंद्र चौधरी, मोहित, डॉ. धनेश, मनोज शर्मा, विनीत, मुदित विहान, प्रशांत, सोनू, अक्षय, ओमेंद्र, अंजू, रितु, पूनम, आकांक्षा, साक्षी, नवनीत खरे, संदीप, डॉ. ईश्वर पाल, सचिन, मिंटू, उदय, सुशील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed