फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Women create ruckus after receiving old clothes instead of blankets

Meerut News: कंबल की जगह पुराने कपड़े मिलने पर महिलाओं का हंगामा

Wed, 21 Jan 2026 03:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
Women create ruckus after receiving old clothes instead of blankets
लावड़ -नगर पंचायत लावड़ में कंबल न मिलने पर धरने पर बैठी महिलाओं को समझाते विधायक अतुल प्रधान।
लावड़। नगर पंचायत लावड़ में मंगलवार को सद्भावना जागृति फाउंडेशन द्वारा निर्धन और बेसहारा लोगों को पुराने कपड़े वितरित किए जाने के कार्यक्रम में हंगामा हो गया। महिलाओं को कंबल मिलने की उम्मीद थी लेकिन उन्हें पुराने कपड़े दिए जाने पर उनका गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने विरोध जताते हुए धरना दिया और आरोप लगाया कि वितरण में पक्षपात किया जा रहा है। दोपहर एक बजे से शाम छह बजे तक हंगामे के बाद नाराज महिलाएं वापस लौट गईं।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर विधायक अतुल प्रधान मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने लगभग 70-80 कंबल मंगवाकर वितरित भी करवाए। हालांकि भीड़ बढ़ने के कारण कंबल जल्द ही खत्म हो गए। इसके बाद विधायक ने लड्डू वितरित करने का प्रयास किया, लेकिन महिलाओं ने कहा कि वे लड्डू नहीं, कंबल लेने आई हैं। कंबल खत्म होने पर महिलाओं ने विधायक पर मुंह देखकर कंबल बांटने का आरोप लगाया, जिससे माहौल और बिगड़ गया। इस आरोप के बाद विधायक को वहां से लौटना पड़ा।
विज्ञापन


हंगामे के दौरान महिला सुखबीरी, रामकली, सरोज, पूनम, शिवानी आदि ने बताया कि उन्हें आज तक कभी कंबल नहीं मिले हैं। पहली बार उम्मीद लेकर आई थीं, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगी। महिलाओं का कहना था कि पुराने कपड़े बांटना और कंबल न देना नाइंसाफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि नगर पंचायत और फाउंडेशन को कंबल ही वितरित करने थे लेकिन उन्होंने गलत तरीके से पुराने कपड़े बांटे। उन्होंने कुछ कंबल वितरित किए लेकिन भीड़ बढ़ने के कारण अव्यवस्था फैल गई। विधायक ने यह भी कहा कि भीड़ बढ़ने से कोई हादसा भी हो सकता था, इसलिए स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लड्डू बांटे गए। इस घटना ने जरूरतमंदों को सामग्री वितरण में पारदर्शिता और प्रबंधन की कमी को उजागर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed